• Home
  • National news
  • जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन
Image

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद….

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)
सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल
की शिक्षा जगत की पहचान बन चुकी जीएम एकेडमी आज पूरी तरह जश्न के रंग में रंगी रही, क्योंकि संस्थान के चेयरमैन और डायरेक्टर डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गोरखपुर, सलेमपुर और बरहज की तीनों शाखाओं में सुबह से ही उल्लास और उमंग का माहौल था, बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में विद्यालय पहुंचे, शिक्षकों ने भी अपने चेयरमैन के जन्मदिन को खास बनाने के लिए दिल से तैयारियां की थीं। जब चेयरमैन ने छात्रों और शिक्षकों के बीच केक काटा तो पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और बच्चों ने एक स्वर में जन्मदिन गीत गाकर माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। हर ओर मुस्कान और उमंग बिखरी हुई थी, मानो पूरा विद्यालय एक परिवार की तरह मिलकर अपने अभिभावक का जन्मदिन मना रहा हो। छात्रों ने नृत्य, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने चेयरमैन को अनोखा तोहफा दिया, कई बच्चों ने स्वयं हाथों से ग्रीटिंग कार्ड, पोस्टर और चित्र बनाकर अपने स्नेह और सम्मान को व्यक्त किया, तो कहीं छोटे बच्चों ने फूल भेंट कर अपने मन की खुशी जताई। शिक्षकों ने चेयरमैन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सादा जीवन, उच्च विचार और उदारता के प्रतिमूर्ति हैं, उनके जैसा प्रेरणास्रोत शिक्षा जगत में विरला ही मिलता है।

सलेमपुर ब्रांच के प्रिंसिपल मोहन द्विवेदी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परमपिता परमेश्वर और माता रानी की असीम कृपा से वे सदैव स्वस्थ, प्रसन्नचित्त और दीर्घायु रहें। पूरे माहौल में यह विश्वास साफ झलक रहा था कि डॉ. मिश्र केवल एक प्रबंधक नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक और आदर्श पुरुष हैं, जिनकी छत्रछाया में जीएम एकेडमी शिक्षा के नए कीर्तिमान गढ़ रही है। चेयरमैन ने भी बच्चों और शिक्षकों की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि आप सबका प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, और वे आजीवन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय गौरीशंकर जी की नकल विरोधी विचारधारा को याद करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य जीवन को सही दिशा देना है और यही ध्येय लेकर जीएम एकेडमी निरंतर आगे बढ़ रही है। इस खास मौके को जीएम एकेडमी परिवार ने न सिर्फ जश्न बनाया बल्कि इसे शिक्षा जगत के इतिहास में एक यादगार तारीख भी दर्ज कर दिया।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन में उपस्थित बंदियों की समस्या का हो त्वरित समाधान

रिपोर्ट विनय पाठक* *चंदौली।* वाराणसी में प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशानुसार…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 20, 2025

पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त पति को सकलडीहा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

रिपोर्ट विनय पाठक**चंदौली।* सकलडीहा में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 20, 2025

बिहार के नवगछिया में बाढ़ का कहर, रंगरा और गोपालपुर के गांव डूबे, जनजीवन ठप

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा और…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 12, 2025

योगी सरकार की प्राथमिकता में अन्नदाता किसान

प्रदेश में किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध खरीफ सत्र-2024 की अपेक्षा 2025 में अब तक अधिक उर्वरक…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 12, 2025

थायरॉइड की समस्या तेजी से बढ़ रही, जानें शुरुआती संकेत और घरेलू उपाय

आज के समय में थायरॉइड की समस्या तेजी से लोगों को प्रभावित कर रही है। भारत में करीब…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 12, 2025

सावधान! मॉनसून में बढ़ रहा है चिकनगुनिया का खतरा, जानें लक्षण और बचाव के आसान तरीके

मॉनसून का मौसम जहां ठंडक और राहत लेकर आता है, वहीं यह कई बीमारियों का मौसम भी माना…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 12, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

You cannot copy content of this page