• Home
  • National news
  • धर्म की रक्षा से न्याय के रण तक: सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह बनीं क्षत्रिय परंपरा की प्रतीक, कुलदेवी मंदिर से लेकर कृष्ण जन्मभूमि मुकदमे तक निभा रहीं धर्म-राष्ट्र का दायित्व!
Image

धर्म की रक्षा से न्याय के रण तक: सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह बनीं क्षत्रिय परंपरा की प्रतीक, कुलदेवी मंदिर से लेकर कृष्ण जन्मभूमि मुकदमे तक निभा रहीं धर्म-राष्ट्र का दायित्व!

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)
नई दिल्ली।“क्षत्रिय धर्म केवल तलवार चलाने का नाम नहीं, यह धर्म, संत, गौमाता और मातृभूमि की रक्षा का संकल्प है। यह कहना है सुप्रीम कोर्ट की जानी-मानी अधिवक्ता रीना एन सिंह का, जो न केवल न्यायालय में हिंदू धार्मिक मामलों की मुखर पक्षकार हैं, बल्कि अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को भी उसी निष्ठा से निभा रही हैं।

हरियाणा के एक प्रतिष्ठित क्षत्रिय परिवार में जन्मीं रीना एन सिंह की शादी बिहार के बांका जिले के कक्षवाह वंश में हुई। उन्होंने अपने ससुराल में कुलदेवी जमवाय माता के पहले मंदिर का निर्माण करवाकर ना केवल एक ऐतिहासिक पहल की, बल्कि अपने वंश और संस्कृति के प्रति गहरी आस्था का परिचय भी दिया।

रीना एन सिंह वर्तमान में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा मामले में हिंदुओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रख रही हैं। उनका कहना है कि आधुनिक लोकतांत्रिक युग में युद्ध अब तलवारों से नहीं, बल्कि संविधान और न्याय की भूमि पर लड़े जाते हैं। धर्म और सत्य के लिए न्याय का रास्ता ही क्षत्रिय का आधुनिक शस्त्र है।

राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रखरता से अपनी राय रखने वाली रीना एन सिंह की पुस्तक “योगी आदित्यनाथ: लोक कल्याण के पथ पर” न केवल राजनीतिक और धार्मिक जगत में चर्चित रही है, बल्कि इसे कई मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और धार्मिक संस्थानों से सराहना प्राप्त हुई है। इस पुस्तक में उन्होंने योगी आदित्यनाथ और नाथ संप्रदाय के योगदान को विस्तार से लिखा है।

गाय को “राष्ट्र जननी” घोषित करने की माँग को लेकर भी वह कई मंचों से आवाज़ उठा चुकी हैं। उन्होंने बार-बार इस बात को दोहराया है कि गौमाता की रक्षा करना, संतों का सम्मान करना और धर्म की मर्यादा बनाए रखना ही सच्चे क्षत्रिय धर्म की पहचान है।

हाल ही में एक क्षत्रिय सम्मेलन में उनके वक्तव्य की व्यापक चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने कहा था – “जब क्षत्रिय मजबूत होगा तभी देश मजबूत होगा।” यह वक्तव्य न केवल क्षत्रिय समाज के बीच गर्व का विषय बना, बल्कि राष्ट्रवाद की भावना को भी प्रबल करता है।

रीना एन सिंह की सोच, उनके कार्य और उनके संघर्ष यह प्रमाणित करते हैं कि आज भी कोई महिला यदि दृढ़ निश्चयी हो, तो वह न्याय, धर्म और राष्ट्र के क्षेत्र में मिसाल बन सकती है। वे सुप्रीम कोर्ट में न्याय के लिए, और समाज में धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए, दोनों मोर्चों पर डटी हुई हैं।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म की रक्षा से न्याय के रण तक: सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह बनीं क्षत्रिय परंपरा की प्रतीक, कुलदेवी मंदिर से लेकर कृष्ण जन्मभूमि मुकदमे तक निभा रहीं धर्म-राष्ट्र का दायित्व"!

You cannot copy content of this page