• Home
  • National news
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद कुंवर आनंद सिंह को दी श्रद्धांजलि
Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद कुंवर आनंद सिंह को दी श्रद्धांजलि

– मनकापुर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों से की मुलाकात, जताया शोक

– चार बार के सांसद और मनकापुर रियासत के महाराज थे कुंवर आनंद सिंह

गोंडा, 11 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मनकापुर में पूर्व सांसद और मनकापुर रियासत के महाराज कुंवर आनंद सिंह के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। भारत सरकार में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता कुंवर आनंद सिंह का 6 जुलाई 2025 को 87 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया था। वह चार बार सांसद तथा यूपी में कृषि मंत्री भी रहे। इसके अलावा मनकापुर रियासत के महाराज के रूप में भी उनकी ख्याति थी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुंवर आनंद सिंह के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कुंवर आनंद सिंह ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जो हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद कुंवर आनंद सिंह को दी श्रद्धांजलि

You cannot copy content of this page