• Home
  • Dharm
  • सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक
Image

सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

जल, दूध एवं ऋतुफल के रस से हुआ रुद्राभिषेक

देवाधिदेव महादेव से की समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना

हवन के साथ पूर्ण हुआ रुद्राभिषेक का अनुष्ठान

गोरखपुर, 11 जुलाई। चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय पावन सावन माह के पहले दिन मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः काल रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान भोले शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

शुक्रवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

Releated Posts

“सैयारा की सुनामी बॉक्स ऑफिस पर जारी: 8वें दिन भी छाए अहान पांडे – 170 करोड़ पार”

मोहित सूरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।…

सावन में महादेव से पाएं सच्चा प्रेम: गुरु माँ संतोष साध्वी जी का खास उपाय

सावन का महीना भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे पवित्र समय माना जाता है। यह माह केवल…

“बिहार में महागठबंधन की नींव डगमगाई: कांग्रेस और तेजस्वी यादव के बीच विश्वास की दीवार दरकी”

बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट लेती दिख रही है। 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सभी…

दिखने लगा सीएम योगी की योजनाओं का असर, यूपी में महिलाएं हुई ज्यादा कामकाजी

– उत्तर प्रदेश में बढ़ी महिला श्रम भागीदारी, WEE रिपोर्ट में दिखा योगी सरकार का असर – महिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

You cannot copy content of this page