• Home
  • Health news
  • बारिश के मौसम में पेट खराब क्यों होता है? जानिए कारण, लक्षण और घरेलू इलाज
Image

बारिश के मौसम में पेट खराब क्यों होता है? जानिए कारण, लक्षण और घरेलू इलाज

बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक और हरियाली तो लाता है, लेकिन साथ ही यह पेट की बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। अक्सर इस मौसम में लोग डायरिया, फूड प्वॉइजनिंग, एसिडिटी, और गैस जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं।

कारण

  1. गंदा पानी: बारिश में जलजमाव और नालियों की सफाई न होने से पानी में बैक्टीरिया और वायरस बढ़ जाते हैं।
  2. बासी खाना: नमी के कारण खाना जल्दी खराब होता है।
  3. फास्ट फूड का सेवन: सड़क किनारे मिलने वाला खाना इस मौसम में अधिक दूषित होता है।
  4. कमज़ोर पाचनतंत्र: बारिश में डाइजेस्टिव सिस्टम धीमा हो जाता है।

पेट खराब होने के लक्षण

  • बार-बार दस्त होना
  • पेट में मरोड़ और गैस
  • भूख न लगना
  • उल्टी या जी मिचलाना

घरेलू नुस्खे

  1. धनिए का पानी: 1 चम्मच धनिया उबालकर उसका पानी दिन में 2 बार पीजिए।
  2. अदरक और शहद: अदरक का रस और शहद मिलाकर दिन में 2 बार सेवन करें।
  3. हींग का पानी: गुनगुने पानी में चुटकीभर हींग मिलाकर पीजिए।
  4. केला और दही: डायरिया में दही और केला तुरंत राहत देता है।

क्या न करें

  • बाहर का जूस या गीला खाना न खाएं
  • कच्ची सलाद या बिना उबला पानी न लें
  • तला-भुना और मसालेदार खाना न खाएं

कब डॉक्टर के पास जाएं?

अगर दस्त 2 दिन से ज्यादा चल रहा हो, शरीर में कमजोरी हो रही हो, या बुखार के साथ पेट खराब है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

Releated Posts

थायरॉइड की समस्या तेजी से बढ़ रही, जानें शुरुआती संकेत और घरेलू उपाय

आज के समय में थायरॉइड की समस्या तेजी से लोगों को प्रभावित कर रही है। भारत में करीब…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 12, 2025

सावधान! मॉनसून में बढ़ रहा है चिकनगुनिया का खतरा, जानें लक्षण और बचाव के आसान तरीके

मॉनसून का मौसम जहां ठंडक और राहत लेकर आता है, वहीं यह कई बीमारियों का मौसम भी माना…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 12, 2025

अब न करें देर! इन 5 चीजों को छोड़ें नहीं तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ेगा

भारत में हर साल लाखों लोग दिल की बीमारी यानी हार्ट डिजीज का शिकार होते हैं। बदलती जीवनशैली,…

“रोज सुबह खाली पेट पानी पीने से होते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे – वैज्ञानिक भी मानते हैं असरदार”

सुबह पानी पीने के फायदे, रोज पानी पीना, खाली पेट पानी पीने से लाभ, weight loss tips hindi,…

ByByvrituverma05@gmail.com Jul 31, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बारिश में पेट खराब होना: कारण, लक्षण और घरेलू नुस्खेबारिश में पेट खराब होना:

You cannot copy content of this page