• Home
  • National news
  • सुहाग बना सौदा: पत्नी ने प्रेमी के लिए काट डाला पति, टुकड़ों में बांट 50 KM दूर फेंका शव!”

सुहाग बना सौदा: पत्नी ने प्रेमी के लिए काट डाला पति, टुकड़ों में बांट 50 KM दूर फेंका शव!”

*

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने न सिर्फ इलाके को, बल्कि पूरे प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन) से रिटायर हो चुके इलेक्ट्रिशियन देवेंद्र राम की हत्या कर उनके शव को कई टुकड़ों में काटकर 50 किलोमीटर दूर फेंका गया। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उनकी पत्नी माया देवी पर है।

कटे हाथ-पैर पॉलिथीन में लिपटे मिले, बाकी शरीर कुएं में पड़ा था
शनिवार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव खरीद के दियारे में कुछ महिलाओं ने बकरी चराते समय एक पॉलिथीन देखी। पास जाने पर देखा कि उसमें मानव शरीर के कटे हुए हाथ-पैर हैं। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास छानबीन शुरू की, तो सोमवार को एक पुराने कुएं से बदबू आने की सूचना मिली। जब कुएं से एक और पॉलिथीन निकाला गया तो उसमें धड़ बरामद हुआ। बिना हाथ-पैर का शव देख पुलिस भी सन्न रह गई।

शव की पहचान हरिपुर निवासी देवेंद्र राम के रूप में हुई!

शव की शिनाख्त खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी 62 वर्षीय देवेंद्र राम के रूप में हुई। वह बीआरओ में इलेक्ट्रिशियन थे और दिसंबर 2023 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी माया देवी को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

घर से निकले बेटी को लाने, पहुंचे मौत के मुंह में

परिजनों के अनुसार, देवेंद्र राम शुक्रवार को अपनी छोटी बेटी सुप्रिया को कोटा से लाने की बात कहकर सुबह 8:30 बजे हरिपुर से निकले थे। उन्हें बक्सर पहुंचना था, लेकिन वह घर लौटकर कभी नहीं आए। बेटी ने जब फोन किया, तो उनका नंबर स्विच ऑफ आया। इसके बाद माया देवी खुद बक्सर पहुंची और बेटी को लेकर लौट आई।

सीसीटीवी फुटेज ने खोली कहानी!

पुलिस ने जब बहादुरपुर स्थित उनके शहर वाले मकान का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो देवेंद्र राम आखिरी बार 11:49 बजे घर में दाखिल होते दिखे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को शक है कि यहीं पर उनकी हत्या की गई।

अवैध संबंधों ने लिखी खून से कहानी?

पुलिस को माया देवी के अवैध संबंधों की जानकारी मिली है। आशंका है कि पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। देवेंद्र राम का शव टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगह फेंका गया ताकि पहचान न हो सके।

देवर का आरोप, पत्नी ने ही की हत्या!

देवेंद्र राम के भाई नागेंद्र कुमार ने साफ तौर पर माया देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि माया देवी का चाल-चलन ठीक नहीं था और इसी वजह से आए दिन झगड़े होते थे।

पुलिस कर रही तेज़ी से जांच
एसपी ओमवीर सिंह और एएसपी उत्तरी अनिल झा ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। शव के सभी अंग बरामद कर लिए गए हैं और पोस्टमार्टम व डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा करने वाली है।

इलाके में दहशत और सनसनी
बलिया के इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। हर गली-मोहल्ले में सिर्फ इसी वारदात की चर्चा है। एक पत्नी किस हद तक जा सकती है, इसकी मिसाल इस घटना ने पेश कर दी है।फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है और माया देवी के कबूलनामे का सबको इंतजार है।!

Releated Posts

फुटबॉल टीम की यूपी विजेता बच्चियों ने भी मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता रीना एन सिंह के प्रबल सहयोग से 4 वर्ष से चल रहा है प्रशिक्षण कार्यक्रम…

धर्मशास्त्रों की व्याख्या करने का अधिकार न्यायालय को नहीं – शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद

एडवोकेट रीना एन सिंह के इंप्लीडमेंट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा था पुराणों को काल्पनिक (शीतल निर्भीक ब्यूरो)…

निरजला एकादशी पर तरकुलहा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मांगी लोककल्याण की दुआ!

**(शीतल निर्भीक ब्यूरो)* गोरखपुर जनपद स्थित प्रसिद्ध तरकुलहा माता मंदिर में निरजला एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा…

वाराणसी मंडल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस! नुक्कड़ नाटकों से दी सुरक्षा की सीख..

वाराणसी मंडल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस! नुक्कड़ नाटकों से दी सुरक्षा की सीख… (शीतल निर्भीक ब्यूरो)वाराणसी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुहाग बना सौदा: पत्नी ने प्रेमी के लिए काट डाला पति, टुकड़ों में बांट 50 KM द

You cannot copy content of this page