• Home
  • National news
  • अजय सिंह ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा)वाराणसी का पदभार ग्रहण किया!
Image

अजय सिंह ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा)वाराणसी का पदभार ग्रहण किया!

**(शीतल निर्भीक ब्यूरो)*

वाराणसी23 मई, 2025 : श्री अजय सिंह ने 23.05.2025 को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा) का कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व श्री अजय सिंह उत्‍तर मध्य रेलवे,प्रयागराज में सचिव महाप्रबंधक एवं उप महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। श्री सिंह ने मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रयागराज से सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई किया है।

श्री सिंह इंडियन रेलवे सर्विस आँफ सीविल इंजीनियर्स (IRSE) के 2005 बैच के अधिकारी हैं। आप ने उप मुख्‍य इंजीनियर/टीएमसी/झांसी, वरिष्‍ठ मंडल इंजीनियर/सेंट्रल/झांसी और उत्‍तर मध्‍य रेलवे के प्रयागराज और झांसी मंडल में मंडल इंजीनियर के रूप में कार्य किया है। आपने 2013 में उत्‍तर मध्‍य रेलवे में आने से पहले दक्षिण रेलवे में विभिन्‍न दायित्‍वों का निर्वहण किया है। आपने जापान में हाई स्‍पीड रेलवे और आस्ट्रिया में ट्रैक मशीन की कार्यप्रणाली के सम्‍बन्‍ध में प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है, और 2011 में चक्रवात के बाद ट्रैक बहाली के कार्य को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए आप को रेल मंत्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। म‍थुरा-पलवल चौथी लाइन परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने में भी उनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है।

आपने हाल ही में सम्पन्न महाकुंभ-2025 के आयोजन में क्षेत्रीय रेलवे ,रेलवे बोर्ड और स्थानीय जिला एवं पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

श्री अजय सिंह को आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों के गहन अनुभव के अलावा सामान्य प्रशासन में भी कार्य करने का गहन अनुभव है, आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच समान रूप से लोकप्रिय है। इस आशय की जानकारी अशोक कुमार ने मीडिया को दी।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अजय सिंह ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा)वाराणसी का पदभार ग्रहण किया!*

You cannot copy content of this page