• Home
  • Crime News
  • भाई (फरहान) बाद में करेगा, मैं पहले वायरल करूँगी तेरा Video’: रिपोर्ट में बताया- ‘मुस्लिम गैंग’ के लिए हिंदू लड़कियों को फँसाती थी जोया, सरगना के फोन में 64 अश्लील वीडियो मिले
Image

भाई (फरहान) बाद में करेगा, मैं पहले वायरल करूँगी तेरा Video’: रिपोर्ट में बताया- ‘मुस्लिम गैंग’ के लिए हिंदू लड़कियों को फँसाती थी जोया, सरगना के फोन में 64 अश्लील वीडियो मिले

*‘*मध्य प्रदेश के भोपाल में हिन्दू लड़कियों को फँसाने वाले मुस्लिम गैंग के सरगना फरहान के फोन से 64 लड़कियों के वीडियो मिले हैं। इनमें से 58 एक ही कॉलेज की हैं। यह भी पता चला है कि हिन्दू लड़कियों को फँसाने में फरहान की मदद उसकी बहन जोया करती थी। जोया भी हिन्दू लड़कियों को धमकाती थी कि वह उनके अश्लील वीडियो वायरल कर देगी। फरहान हिन्दू लड़कियों को कलमा पढ़वाता था और उन्हें रोजे के बारे में बताता था। यह सब खुलासे SIT जाँच में हुए हैं।

वीडियो वायरल करने की धमकी देती थी जोया

एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान भोपाल के TIT कॉलेज की लड़कियों को विशेष रूप से निशाना बनाता था। उसके फोन से जिन 64 लड़कियों की अश्लील वीडियो मिली हैं, उनमें से 58 लडकियाँ इसी कॉलेज की थीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि फरहान की बहन जोया ही हिन्दू लड़कियों को फरहान के लिए फँसाती थी। वह फरहान के बाकी साथियों के लिए भी यही काम करती थी। यहाँ तक कि जब कोई लड़की फरहान से बात करना बंद कर देती थी तो वह उसे फोन कर देती।

जोया हिन्दू लड़कियों से कहती थी कि फरहान भाई उसके बात ना करने से अपसेट हैं और दबाव बनाती थी कि उससे बात करे। हिन्दू लड़कियाँ जब अपने अश्लील वीडियो वायरल किए जाने की धमकी का हवाला देती थीं तो वह खुद यही धमकी देने लगती थी। रिपोर्ट बताती है कि जोया ने एक लड़की से कहा कि फरहान भाई तो बाद में वीडियो वायरल करेंगे, पहले वही वायरल कर देगी। वहीं जोया का भाई फरहान और उसके साथी लड़कियों का धर्मांतरण करवाने की पूरी कोशिश करते थे।

रोजा-कलमा सिखाते थे

रिपोर्ट बताती है कि फरहान और उसके साथी लड़कियों को बताते थे कि उनकी दुआ में बहुत ताकत होती है। वह हिन्दू धर्म के खिलाफ भी भड़काते थे। यहाँ तक कि रोजे रखने को लेकर भी वह लड़कियों को ब्रेनवाश करते थे और कलमा सिखाते थे। इस मामले में अब SIT जाँच भी जारी है।

मामले में फरहान के साथ ही 4 और आरोपित पकड़े गए हैं। एक आरोपित अब भी फरार है। उसे पकड़ने का प्रयास चल रहा है। इनसे पूछताछ में रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

जिन लड़कियों को फँसाया, उसके खाते से शेयर ट्रेडिंग

इस मामले में SIT जाँच भी जारी है। SIT जाँच में सामने आया है कि फरहान ने 2 लड़कियों के खाते से शेयर ट्रेडिंग किया करता था। पुलिस को पता चला है कि वह इन लड़कियों के खाते से लाखों का लेनदेन कर चुका है। उसने इन खातों में ₹15 लाख का लेनदेन किया है।

फरहान के खातों में भी ₹50 लाख का लेनदेन हुआ है। यह भी पता चला है कि उसे ₹1 लाख की एक्स्ट्रा कमाई होती थी। यह पैसा वह लड़कियों को फँसाने पर खर्च करता था। फरहान से और पूछताछ हो रही और पता किया जा रहा है कि उसके किससे लेनदेन हुए हैं।गौरतलब है कि भोपाल में हिन्दू लड़कियों को निशाने पर लेकर उनका रेप करने वाला ‘मुस्लिम गैंग’ के सवाब लिए यह कर रहा था। मुस्लिम गैंग इस काम को इस्लाम के नजरिए से अच्छा मानती थी। इसके लिए वह ज्यादा से ज्यादा हिन्दू लड़कियों को निशाना बना रहे थे।वह वीडियो बनाकर लड़कियों को प्रताड़ित करते थे। यह सारे खुलासे मुस्लिम गैंग के सरगना फरहान ने किए हैं।

मुस्लिम गैंग के सरगना फरहान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे हिन्दू लड़कियों का रेप करने, उन्हें फँसाने और वीडियो के बहाने धमकाने का कोई भी पछतावा नहीं है। उसने पुलिस को बताया है कि यह इस्लाम के हिसाब से सवाब का काम है।मामले में फरार आरोपित को पुलिस पकड़ने के लिए जोर लगा रही है।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन में उपस्थित बंदियों की समस्या का हो त्वरित समाधान

रिपोर्ट विनय पाठक* *चंदौली।* वाराणसी में प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशानुसार…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 20, 2025

पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त पति को सकलडीहा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

रिपोर्ट विनय पाठक**चंदौली।* सकलडीहा में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 20, 2025

बिहार के नवगछिया में बाढ़ का कहर, रंगरा और गोपालपुर के गांव डूबे, जनजीवन ठप

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा और…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 12, 2025

योगी सरकार की प्राथमिकता में अन्नदाता किसान

प्रदेश में किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध खरीफ सत्र-2024 की अपेक्षा 2025 में अब तक अधिक उर्वरक…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 12, 2025

थायरॉइड की समस्या तेजी से बढ़ रही, जानें शुरुआती संकेत और घरेलू उपाय

आज के समय में थायरॉइड की समस्या तेजी से लोगों को प्रभावित कर रही है। भारत में करीब…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 12, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाई (फरहान) बाद में करेगा, मैं पहले वायरल करूँगी तेरा Video’: रिपोर्ट में बताया- ‘

You cannot copy content of this page