• Home
  • National news
  • प्राचीन काल में समृद्ध रहा बिहार गरीबी और बेरोज़गारी वाला प्रदेश कैसे बन गया!-एडवोकेट रीना एन सिंह
Image

प्राचीन काल में समृद्ध रहा बिहार गरीबी और बेरोज़गारी वाला प्रदेश कैसे बन गया!-एडवोकेट रीना एन सिंह

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)

नई दिल्ली।जब दुनिया के लोगों का पढने लिखने से कोई सरोकार नहीं था तब जहां पर नालंदा जैसा प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय था जिसने वैशाली के रूप में दुनिया को पहला गणराज्य दिया जहां पर लिच्छवी के रूप में दुनिया का सबसे पहला लोकतंत्र स्थापित हुआ था जहां राजा का चुनाव जनता की राय से होता था, उस बिहार की गिनती एक पिछड़े प्रदेश के रूप में होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बातें सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट व यूके में सालिसिटर रीना एन सिंह ने कहीं। भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा मामले समेत सनातन व हिंदुत्व का पक्ष तमाम मामलों में अदालत में रखने वाली रीना एन सिंह का ससुराल बिहार के बांका में है। लोगों में बिहार की बहू के नाम से चर्चित व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पुस्तक लिखने वाली रीना एन सिंह ने कहा कि जिस बिहार की राजधानी पटना में गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म हुआ, जिसने डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के रूप में देश को पहला राष्ट्रपति दिया और आज भी जिस बिहार से निकलकर सर्वाधिक संख्या में लोग देश के प्रशासनिक पदों पर बैठकर देश की सेवा कर रहे हैं ऐसा बिहार जो भगवान महावीर की जन्मस्थली है उस बिहार में बेरोजगारी और पलायन क्यों है।

नई दिल्ली , मुंबई हरियाणा और अन्य प्रदेशों में बिहार के युवा नौकरी के लिए पलायन करने के हेतु क्यों विवश है,उन्होंने कहा कि यहां पर जन्म लेने वाले लोग बड़े बड़े पदों पर पहुंच जाने के बाद बिहार की सुध क्यों नहीं लेते,उन्होंने कहा कि आने वाले बिहार के विधानसभा चुनाव में लोगों को बहुत सोच-समझकर फैसला लेना होगा और जातिवादी लोगों से दूर रहना होगा।

तभी नेता विकास , स्वास्थ्य, बेरोजगारी, शिक्षा व पलायन पर बात करेंगे नहीं तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी।ज्ञात हो कि रीना एन सिंह देश की जानी-मानी अधिवक्ता व सोशल वर्कर हैं। कई सामाजिक संगठनों से जुड़ी व संसद से पास वक्फ संशोधन कानून में सरकार के समर्थन में याचिकाकर्ताओं की अधिवक्ता रीना एन सिंह के बारे में राजनीति में आने की सुगबुगाहट है लेकिन उन्होंने अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्राचीन काल में समृद्ध रहा बिहार गरीबी और बेरोज़गारी वाला प्रदेश कैसे बन गया!-

You cannot copy content of this page