• Home
  • National news
  • जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी*प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02
Image

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी*प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02

वाराणसी, 02 जून, 2025 ; मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm)श्री अभिषेक राय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में 22 मई से 05 जून 2025 तक ‘‘विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा‘‘ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा नामित स्टेशनों के अतिरिक्त अन्य प्रमुख स्टेशनों तथा रेलवे कॉलोनियों में पर्यावरण जागरूकता से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अन्तर्गत आज दिनांक 02/06/25 को वाराणसी आवासीय रेलवे कालोनियों की गहन सफाई कराई गई और रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कॉलोनी वासियों को जागरूक किया गया। आज दिनाँक 02.06.2025 को विश्व पर्यावरण सरंक्षण दिवस के अवसर पर बनारस स्टेशन पर यात्रियों को पौधा वितरण कर अपने आसपास खाली जमीन पर एक पेड़ लगाने का अनुरोध किया एवं पौधारोपण कियागया, साथ ही यात्रियों को कपड़े के थैलों का वितरण किया गया, प्लास्टिक की जगह कागज के थैलों का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया एवं रैली निकाल कर यात्रियों को जागरूक किया गया। वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी में जागरूकता रैली निकाली गई, यात्रियों के बीच पौधो का वितरण किया गया, जिससे 05 जून को अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाए, खाने की वस्तुओं को प्लास्टिक के थैली के स्थान पर जुट के थैली का प्रयोग को प्रेरित किया गया

।इस अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 02/06/25 को गाजीपुर सिटी स्टेशन पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई । यात्रियों एवम स्टाफ को कपड़े के थैले एवम पौध वितरण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया । आज दिनाँक 02.06.2025 को विश्व पर्यावरण सरंक्षण दिवस के अवसर पर देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रियों को पौधा वितरण कर अपने आसपास खाली जमीन पर एक पेड़ लगाने का अनुरोध किया एवं पौधारोपण कियागया, साथ ही यात्रियों को कपड़े के थैलों का वितरण किया गया, प्लास्टिक की जगह कागज के थैलों का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया एवं रैली निकाल कर यात्रियों को जागरूक किया गया। विश्व पर्यावरण अभियान के अंतर्गत दिनांक 02.06.25 को प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन में जागरूकता रैली निकाली गई, यात्रियों के बीच पौधो का वितरण किया गया, जिससे 05 जून को अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाए, खाने की वस्तुओं को प्लास्टिक के थैली के स्थान पर जुट के थैली का प्रयोग करने को प्रेरित किया गया । विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 02/06/25 को बलिया स्टेशन पर यात्रियों एवम स्टाफ को पौधे एवं कपड़े के थैले वितरित कर एकल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने हेतु जागरूक किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 02/06/25 को भटनी जंक्शन पर यात्रियों एवं स्टाफ को पौधे एवम कपड़े के थैले वितरित कर एकल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने हेतु जागरूक किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अन्तर्गत दिनांक 02.06.2025 को मऊ रेलवे कॉलोनी एवं हेल्थ यूनिट में अभियान चला कर प्लास्टि के थैले यूज न करने एवं पौधों का संरक्षण करने के लिए रेल कर्मचारियों को जागरूक किया गया।आज दिनांक 02.06.25 को विश्व पर्यावरण अभियान के तहत छपरा रेलवे कॉलोनी में पर्यावरण के प्रति लोगों को सफाई अभियान चलाकर जागरुक किया गया एवं छपरा स्वास्थ्य केंद्र के कैम्पस के अंदर के गार्डन को मेंटेन किया गया l विश्व पर्यावरण दिवस के बारहवें दिन छपरा जं स्टेशन पर अभियान के तहत सभी कर्मचारी स्टेशन परिसर में एकत्रित हुए तथा बैनर पोस्टरों के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया गया। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम को भारतीय रेलवे द्वारा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आपके सहयोग की आवश्यकता है। यात्रियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के बारे में जागरूक किया गया तथा स्टेशन परिसर में कूड़ा न डालने के लिए डस्टबिन का उपयोग करने का अनुरोध किया गया तथा अन्य लोगों को भी यही सलाह दी गई। जूट के थैलों का उपयोग करने, हरियाली को बचाने, पेड़ों को संरक्षित करने, पर्यावरण बचाने तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया गया।इसके साथ ही साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रेल यात्रियों में पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता लाने हेतु सार्वजनिक जागरूकता कार्यशाला, चौपाल, पाम्पलेट, सेल्फी पॉइंट लगाकर, सामूहिक श्रमदान इत्यादि का आयोजन किया गया ।*

अशोक कुमार*जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी*प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02वाराणसी

You cannot copy content of this page