• Home
  • National news
  • पीएम मोदी के बनारस में गरजे बिजलीकर्मी:बोले:डराओ मत,निजीकरण रोको वरना पूरा पूर्वांचल ठप कर देंगे!
Image

पीएम मोदी के बनारस में गरजे बिजलीकर्मी:बोले:डराओ मत,निजीकरण रोको वरना पूरा पूर्वांचल ठप कर देंगे!

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)

वाराणसी। पीएम मोदी के वाराणसी में एक बार फिर बिजलीकर्मी निजीकरण के खिलाफ बगावत के मूड में नजर आए। मंगलवार को भिखारीपुर स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय के बाहर भारी संख्या में जुटे विद्युतकर्मियों ने जबरदस्त नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर बिजली के निजीकरण की साजिश बंद नहीं हुई, तो पूर्वांचल के 22 हजार बिजलीकर्मी एकजुट होकर पूरे क्षेत्र में कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंध निदेशक द्वारा की गई कार्यवाही पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि सिर्फ ट्रांसफर की कार्रवाई नहीं, अगर हिम्मत है तो प्रदेश के सारे 22 हजार बिजलीकर्मियों पर कार्यवाही करो। लेकिन निजीकरण की आड़ में जनता के साथ विश्वासघात नहीं होने देंगे।

प्रदर्शनकारियों ने एलान किया कि यह लड़ाई सिर्फ बिजली कर्मियों की नहीं बल्कि आम जनता की भी है, जिन्हें आने वाले समय में महंगी बिजली और घटिया सेवाओं का सामना करना पड़ेगा। संघर्ष समिति के नेताओं ने साफ कहा कि कोई भी कर्मचारी किसी दबाव या डर से निजीकरण को स्वीकार नहीं करेगा। पूर्वांचल की धरती वीरों की है, और यहां के कर्मचारी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से कभी पीछे नहीं हटते।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रबंध निदेशक जानबूझकर बिजलीकर्मियों को भड़काने का काम कर रहे हैं। भयंकर गर्मी के इस दौर में कर्मचारी जहां उपभोक्ताओं को बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, वहीं ऊपर से उन्हें दंडात्मक कार्रवाई का शिकार बनाया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेताया कि अगर इसी तरह उत्पीड़न जारी रहा तो कार्य बहिष्कार के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा, जिससे पूरे पूर्वांचल में बिजली संकट गहराना तय है।

संघर्ष समिति ने बताया कि 87 अभियंताओं को सिर्फ इसलिए चार्जशीट दी गई क्योंकि उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का बहिष्कार किया था। जबकि समिति पहले ही प्रबंधन को सूचित कर चुकी थी कि गर्मी में उपभोक्ताओं की सेवा प्राथमिकता पर है। इसके बावजूद अधिकारियों को डांटना, फटकारना और फिर दंडात्मक ट्रांसफर करना दुर्भावनापूर्ण रवैये का प्रतीक है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह सब दक्षिणांचल और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की तैयारी के तहत किया जा रहा है।

सभा की अध्यक्षता ई. नरेंद्र वर्मा और संचालन अंकुर पांडेय ने किया। वक्ताओं में मायाशंकर तिवारी, ओ.पी. सिंह, एस.के. सिंह, दीपक गुप्ता, संतोष वर्मा, जिउतलाल, विजय नारायण हिटलर, मोनिका केशरी, नेहा कुमारी समेत कई अन्य शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह आंदोलन निजीकरण रुकवाने तक जारी रहेगा और अगला विरोध प्रदर्शन बुधवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक फिर भिखारीपुर कार्यालय पर किया जाएगा।इस दौरान अंकुर पांडेय, मीडिया प्रभारी, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश, वाराणसी भी मौजूद रहे।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीएम मोदी के बनारस में गरजे बिजलीकर्मी:बोले:डराओ मत,निजीकरण रोको वरना

You cannot copy content of this page