• Home
  • National news
  • “टेक ऑफ के दो मिनट बाद विमान यात्रियों की टूटी आसमान से उम्मीद:विमान में 242 यात्री सवार थे!लंदन जा रही फ्लाइट AI171 क्रैश, प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी ने जताया गहरा शोक”
Image

“टेक ऑफ के दो मिनट बाद विमान यात्रियों की टूटी आसमान से उम्मीद:विमान में 242 यात्री सवार थे!लंदन जा रही फ्लाइट AI171 क्रैश, प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी ने जताया गहरा शोक”

*(शीतल निर्भीक ब्यूरो)

नई दिल्ली। गुरुवार दोपहर का समय था। दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने जैसे ही लंदन के लिए उड़ान भरी, किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर मौत की आगोश में समा जाएगा। महज दो मिनट बाद 1 बजकर 40 मिनट पर यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद शहर के मेघानीनगर इलाके के पास क्रैश हो गया।

इस भीषण हादसे में विमान में सवार 242 लोगों की जान पर बन आई — जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर (दो पायलट सहित) शामिल थे। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था और क्रैश का स्थान एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर दूर था।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसे एक “हृदयविदारक त्रासदी” बताया और सभी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। वहीं सीएम योगी ने इस दुखद घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। टेक ऑफ के चंद मिनट बाद ही तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक दुर्घटना के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना के बाद आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। पूरे मेघानीनगर क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी और देखते ही देखते हादसे की खबर फैल गई।

फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। पुलिस कंट्रोल रूम ने घटना की पुष्टि की और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई। एनडीआरएफ और बीएसएफ की टीमों को भी तैनात किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भयावह मंजर देखा जा सकता है। चीखते- बिलखते लोग, मलबे से उठता धुआं, जले हुए सामान और बेबस परिजन।

हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद रवाना होने की घोषणा की। केंद्र सरकार की ओर से इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है, जिसमें हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

ब्लैक बॉक्स की तलाश की जा रही है ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके। शुरुआती जांच में किसी बड़े तकनीकी फॉल्ट की आशंका जताई गई है।परिजन अब एयरपोर्ट और अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं और यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।यह हादसा भारतीय विमानन इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में गिना जाएगा। देशभर में शोक की लहर है। हजारों लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

फ्लाइट AI171 केवल एक उड़ान नहीं थी, यह 242 सपनों, वादों और भावनाओं की उड़ान थी जो बीच आसमान में टूट गई।

कुछ यात्री पहली बार विदेश जा रहे थे, कुछ अपनों से मिलने, तो कुछ अपने करियर और भविष्य के लिए। लेकिन सबका सफर अधूरा रह गया।अहमदाबाद की सड़कों पर सन्नाटा है। मेघानीनगर की गलियां अब भी जलते मलबे और टूटे सपनों की गवाही दे रही हैं।

यह केवल एक विमान दुर्घटना नहीं थी, यह 242 कहानियों का दुखद अंत था। कुछ ने घर नहीं छोड़ा, कुछ ने लौटना ही नहीं था, और कुछ… हमेशा के लिए छूट गए।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*"टेक ऑफ के दो मिनट बाद विमान यात्रियों की टूटी आसमान से उम्मीद:विमान में

You cannot copy content of this page