• Home
  • Chandauli News
  • जिला चंदौली के संपूर्ण समाधान दिवस में 107 प्रार्थना पत्रों में 06 का मौके पर निस्तारण
Image

जिला चंदौली के संपूर्ण समाधान दिवस में 107 प्रार्थना पत्रों में 06 का मौके पर निस्तारण

विनय पाठक जिला ब्यूरो

प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का दिया गया निर्देश

चंदौली चकिया मे दिनांक 21/06/2025 को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग व अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार चकिया में सम्पन्न हुआ।


तहसील दिवस में विभिन्न मामलों के कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुवे जिनमें से 06 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया 02 पर टीम गठित कर मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुवे बिना किसी भेद भाव बिना किसी के दबाव के ईमानदारी पूर्वक निस्तारण करने हेतु भेजा गया एवं शेष प्रार्थना पत्र को संबंधित को जिलाधिकारी ने समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक प्राप्त प्रार्थना पत्र तालाब, चक रोड चक नाली पर किए गए अतिक्रमण को लेकर थे। विनय पाठक ने ग्राम सभा सिकंदरपुर में दबंगों द्वारा कब्रिस्तान की जमीन किए जा रहे अतिक्रमण के बाबत दिया गया ज्ञापन वही सिकंदरपुर के ही पुनीता पांडेय ने कुछ मन बढ़ लोगो द्वारा सड़क रास्ता व पुरानी गली पर किए गए अतिक्रमण करने के संबंध प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने बरसात के पूर्व खाली कराने के सख्त निर्देश दिए।


इलिया गांव निवासी ने अतिक्रमणकारियों द्वारा तालाब की जमीन पर किये गये अतिक्रमण को खाली कराने और उसमें नहर का पानी छोड़े जाने से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। वहीं इलिया निवासी ने ग्राम प्रधान पर उसकी भुमि धरी जमीन में कूड़ा निस्तारण केंद्र की जमीन का सीमांकन कराने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। लालपुर गांव में महिला अस्पताल के पास सड़क के पास स्थित जमीन पर लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए ज्ञापन दिया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को पीडब्ल्यूडी, पुलिस टीम और राजस्व कर्मियों की टीम के साथ मौके पर भेज कर जांच करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सार्वजनिक चक रोड और नाली की जमीन पर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ को जांच के निर्देश दिए।


संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न मामलों के पड़े प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयावधि के अंदर करें। उन्होंने निर्देशित करते हुवे कहा कि राजस्व से संबंधित मामलों के लिए पुलिस और राजस्व की गठित टीम राजस्व से संबंधित मामले में मौके पर जा कर स्थलीय निरीक्षण करते हुवे समस्या का समाधान करे।


इस दौरान ,उप जिलाधिकारी विकास मित्तल, सीएमओ डॉ वाई के राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, डीपीआरओ नीरज सिंहा सहित अन्य संबंधित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का दिया गया

You cannot copy content of this page