• Home
  • International yoga day
  • योग से ही जीवन उजास: बिल्थरारोड में संघ के योग दिवस कार्यक्रम में उमड़ा राष्ट्रभाव, संतुलन और समरसता का संगम
Image

योग से ही जीवन उजास: बिल्थरारोड में संघ के योग दिवस कार्यक्रम में उमड़ा राष्ट्रभाव, संतुलन और समरसता का संगम

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)
बलिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर बिल्थरारोड द्वारा एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा, मिडिल स्कूल परिसर में किया गया। इस आयोजन में नगर के स्वयंसेवकों, तरुणों, व्यवसायियों, छात्र-छात्राओं व नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात किया।

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने पहुंचे नगर संघचालक संजय जी भाईसाहब और जिला संपर्क प्रमुख अमित जी भाईसाहब ने अपने उद्बोधन में योग के प्राचीनतम महत्व को रेखांकित किया। अमित जी ने अपने बौद्धिक में बताया कि कैसे हमारे ऋषि-मुनियों ने संयमित जीवनशैली व योग साधना के माध्यम से न केवल स्वयं को स्वस्थ रखा बल्कि पूरे समाज को दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण वातावरण में योग ही जीवन का वास्तविक आधार है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन के सताब्दी वर्ष में “पंच परिवर्तन” के जिन पांच प्रमुख बिंदुओं को संघ आत्मसात कर रहा है — सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य और स्वआधारित जीवन रचना — वे सब जीवन के योगमय विस्तार ही हैं। इन बिंदुओं पर गंभीर चर्चा कर उन्होंने स्वयंसेवकों से इन्हें अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

बौद्धिक सत्र की शुरुआत आयुष जी द्वारा प्रस्तुत “अमृतवचन” से हुई, जिसके बाद पवन जी ने सुभाषित का सुंदर वाचन कर वातावरण को संस्कारित कर दिया।

कार्यक्रम की एक विशेष झलक स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा की छोटी बहनों द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोली रही, जिसने परिसर को और भी जीवंत बना दिया। इस रंगोली में भारत की सांस्कृतिक गरिमा और योग के प्रतीकात्मक भावों का सुंदर समावेश था।

मुख्य योग सत्र का संचालन नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख अशोक गुप्ता जी और आदित्य गुप्ता जी ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास कराया, जिससे युवाओं के साथ वरिष्ठजन भी लाभान्वित हुए।

इस कार्यक्रम में सहनगर कार्यवाह विजय सिंह, अजय पटेल, सर्वजीत सोनी, विवेक श्रीवास्तव, प्रदीप सोनी, हेमंत शुक्ला, डॉ. राघवेंद्र मिश्रा, संजय गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पिन्टू मौर्या, जय प्रकाश बर्नवाल वैद्य, गोरख मद्बेशिया, बलराम वर्मा, राजेश गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, सभासद सतीश गुप्ता, वैद्य अखिलेश गुप्ता, अभिषेक बर्नवाल, धन्य सोनी, मुरारी वर्मा, सजित, शुभम, अंश, सागर, मोहित, आदित्य सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की विशेष उपस्थिति में पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया व नगर कार्यवाह पवन वर्मा ने भी सहभागिता की और उपस्थित स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की समाप्ति सामूहिक प्रार्थना और “भारत माता की जय” घोष से हुई, जिसने वातावरण को देशभक्ति के रंग से सराबोर कर दिया। योग दिवस के इस सफल आयोजन ने न केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य के महत्व को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योग से ही जीवन उजास: बिल्थरारोड में संघ के योग दिवस कार्यक्रम में उमड़ा राष्ट्रभाव,

You cannot copy content of this page