Image

वसुंधरा का आक्रोश

पृथ्वी कहे इंसान से,”मैं न कोई ईश्वर हूं न,कोई संत,
बस !अब मत देखो मेरे सहन शक्ति का अंत।


माना के तुम मेरे ही अंश हो,मेरे जिगर का टुकड़ा हो,
लेकिन अर्थ नहीं इसका कि तुम तहस नहस करोगे मुझे
तो मैं, सजा भी न दूं तुझे?


आशीर्वाद दिया है मैंने तुम्हें, दूधो नहाओ पूतों फलों ….
इसका हरगिज़ मतलब नहीं कि तुम मेरी अस्मिता से खेलो।


माफ़ करूंगी ज़रूर तुम्हें अनजाने में जब तुमसे गलती हो,
लेकिन बारंबार हो, तो गांठ बांध लेना,
की मुझे आता नहीं गुनाहों को माफ करना।


पूरे अंबर को हिलाऊंगी बिजलियां गिराऊंगी ,
मैं रुद्र या काली बन तांडव करूंगी,
मेरे ही जन्मे का मैं विध्वंस करूंगी।


सो,जाग जा मेरे मानव पुत्र, समय अभी गया नहीं
तुम्हारी वसुंधरा माता का अंत अभी हुआ नहीं।

प्रांजली चौधरी
गोवा

Releated Posts

कहानी…बोन कैंसर

अनु को पिछले चार साल से भरणपोषण भत्ता मिल रहा था।मगर पिछले छ. माह से अमित ने भत्ता…

ByByvrituverma05@gmail.com Jul 17, 2025

“दिल्ली-NCR की बेटी ने लहराया साहित्य का परचम: राष्ट्रीय गौरव सम्मान से नवाजी गईं डॉ. अनीता”

दिल्ली। साहित्य और हिंदी की सेवा में समर्पित प्रतिभाओं को मंच देने वाले “सारा सच” मीडिया और राष्ट्रीय…

बहुओ का जीवन

* बहूओ का जीवन हैं सबसे अपार करे काम सारे थके बिना वो यार! दुनिया को करना इसका…

ByByvrituverma05@gmail.com May 28, 2025

।। मां ।।

*मां तुझे सलाम….. मां तुझे सलाम….. मां ने मुझे दुनिया में आने के काबिल बनाया । दुनिया में…

ByByvrituverma05@gmail.com May 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वसुंधरा का आक्रोश

You cannot copy content of this page