• Home
  • National news
  • चन्दौली जिला में आगामी मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत समस्त क्षेत्र के थाना पर की गई पीस कमेटी की बैठक।
Image

चन्दौली जिला में आगामी मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत समस्त क्षेत्र के थाना पर की गई पीस कमेटी की बैठक।

रिपोर्ट विनय पाठक

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आगामी मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारीगण व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 26.06.2025 को ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों व ताजियादारों के साथ पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक में क्षेत्र के समस्त ताजियादार और सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा कहा गया कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है । त्योहारों का आनंद तभी है जब हम सब मिल बैठकर उस का आनंद लें। इसके साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। ना ही नये रूट का चयन किया जाये।


साथ ही सरकार के दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए बताया गया कि जुलूस में किसी भी प्रकार का शस्त्र लेकर चलना सख्त मना है। तलवार ,चाकू, छुरी आदि का प्रदर्शन नहीं होगा। सभी लोगों को सरकार की गाइडलाइन माननी पड़ेगी अन्यथा सख्त कार्रवाई निश्चित है। इसी क्रम में बताया गया कि अराजक तत्वों या किसी प्रकार का उपद्रव करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। रूट को लेकर भी सख्त चेतावनी दी गई कि निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकाला जाए।

धार्मिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील-
तत्पश्चात उन्होंने सभी धर्म गुरुओं से अपने-अपने धार्मिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का भी अनुरोध किया और ताजियादारो से सीधे रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली और शीघ्र समस्याएं दूर कराने का भी आश्वासन दिया।


Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चन्दौली जिला में आगामी मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत समस्त क्षेत्र के थाना पर की

You cannot copy content of this page