• Home
  • National news
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक
Image

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक

रिपोर्ट विनय पाठक

औद्योगिक क्षेत्र की उत्पन्न समस्याओं को दूर कर आकर्षक और आधुनिक बनाए सम्बन्धित अधिकारीगण जिलाधिकारी

चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार चंदौली में जिला उद्योग बन्धु की बैठक संपन्न हुई।

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्रवेश मार्ग (लोक निर्माण के लंका-अलीनगर मार्ग) को चौड़ा करवाने संबंधित समस्या पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता से कार्य को पूर्ण किया जाय।

औद्योगिक फीडर से विद्युत आपूर्ति के संबंध समस्या पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम को स्थलीय विजिट कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इन योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए ,उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से डिस्बर्स किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं।

बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं उद्यमी गण उपस्थित रहे।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025
1 Comments Text
  • e7777gameapk says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Downloaded the e7777gameapk and it’s pretty slick! Install was easy, and the games are surprisingly fun. A decent way to kill some time, I reckon. Check it downloads here: e7777gameapk
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक - rsmediafusion.com

    You cannot copy content of this page