• Home
  • National news
  • संभावित बाढ़ चौकियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, संबंधित को दिया आवश्यक निर्देश
Image

संभावित बाढ़ चौकियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, संबंधित को दिया आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट विनय पाठक

जिलाधिकारी द्वारा बाबा कीनाराम स्थल को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों की चौड़ीकरण के निर्माणाधीन सड़कों का किया स्थलीय निरीक्षण

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन कर बाबा कीनाराम मठ में निर्माणाधीन बन रहे पर्यटन स्थल के कार्यो का अवलोकन किया गया तथा बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने निर्माण कार्य कर रही संस्था के ठेकेदार को बचे कार्यों को अविलंब कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया ।

जिलाधिकारी ने बाबा कीनाराम पर्यटन स्थल पर कराये जा रहे निर्माण कार्य यात्री विश्राम गृह,सांस्कृतिक पंडाल,जलापूर्ति हेतु ओवर हेड टैंक,पब्लिक शौचालय,वाहन पार्किंग,तालाब का सौंदर्यीकरण,चेंजिंग रूम,सीसी रोड आदि कार्यो का निरीक्षण किया। वही धाम से आने वाले मार्गो को चौड़ीकरण कर पूर्ण करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग और पर्यटन स्थल के ठेकेदार को दिया । उन्होंने शेष बचे कार्यों को अगले 15 दिनों में पूर्ण कराने के निर्देश देते हुवे कहा कि मैं लगभग 20 दिनों बाद पुनः कार्यो का निरीक्षण करने आऊंगा उस समय तक बाबा कीनाराम पर्यटन स्थल और रोड चौड़ीकरण का कोई भी कम अधूरा नहीं रहना चाहिए वर्ना संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा तीरगांवा में संभावित बाढ़, मारूफपुर में बाढ़ चौकी, गंगा नदी पुल से हसनपुर, तिरगांवा के गंगा कटान का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर को बाढ़ पीड़ित और सम्भावित गांवो में संबंधित अधिकारीयो के साथ भ्रमण करते हुवे साफ सफाई, भोजन,पशुओं को चारा,दवा,नाव सहित अन्य जरूरी जरूरतो का कार्य अविलंब पूर्ण कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि आपसी तालमेल करते हुवे बाढ़ पीड़ित गांवों में भ्रमण कर लोगों से बाढ़ के समय उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत होते हुवे समुचित व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहे ताकि किसी भी पीड़ित को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

  इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी चहनिया राजेश नायक, पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संभावित बाढ़ चौकियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, संबंधित को दिया

You cannot copy content of this page