• Home
  • National news
  • बलिया पुलिस ने ह्रदय विदारक हत्याकांड का खोला राज!

बलिया पुलिस ने ह्रदय विदारक हत्याकांड का खोला राज!

प्यार में पड़ा परदा: पत्नी ने प्रेमी संग रचा खौफनाक खेल,रिटायर्ड फौजी के शव के टुकड़े उड़ाए हवाओं में!”**

*(शीतल निर्भीक ब्यूरो)*बलिया।जिस घर में पत्नी ने सात जन्मों का साथ बलिया पुलिस ने ह्रदय विदारक हत्याकांड का खोला राज !का वचन लिया था, उसी घर में पति की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, शव को टुकड़ों में काटकर 50 किलोमीटर दूर फेंक दिया गया। बलिया जिले में अवैध संबंधों की दलदल में डूबी इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा पुलिस ने किया, जिसमें पत्नी, उसका प्रेमी और दो साथी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शर्मसार कर देने वाली वारदात

62 वर्षीय देवेंद्र राम बीआरओ से रिटायर्ड थे। 2023 में सेवा निवृत्त होने के बाद वह ज्यादातर समय अपने गांव हरिपुर में बिताते थे। उनकी पत्नी माया देवी शहर के बहादुरपुर स्थित मकान में रहती थी। वहीं से उसका ट्रक ड्राइवर अनिल यादव से अवैध संबंध शुरू हुआ। इसी प्रेम संबंध ने हत्या की पटकथा लिखी।

शुक्रवार को बेटी को लेने निकले, फिर नहीं लौटे!

शुक्रवार की सुबह देवेंद्र राम छोटी बेटी सुप्रिया को कोटा से लाने की बात कहकर हरिपुर गांव से निकले थे। सीसीटीवी फुटेज में वह 11:49 बजे बहादुरपुर स्थित अपने घर में दाखिल होते दिखे। इसके बाद वह कभी नहीं दिखे। जब बेटी का फोन नहीं उठा, तब परिवार को शक हुआ।

टुकड़ों में मिली लाश, सिर कुएं में, हाथ-पैर बगीचे में!

शनिवार को सिकंदरपुर के खरीद दियारा इलाके में एक पॉलिथीन में कटे हुए हाथ-पैर मिले। सोमवार को पुराने कुएं से सिर और धड़ बरामद हुआ। शव की पहचान देवेंद्र राम के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि पत्नी माया ने प्रेमी अनिल यादव और उसके साथियों मिथिलेश पटेल व सतीश के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया।

हत्या का खुलासा

बेटी ने कियादेवेंद्र राम की बेटी अम्बली गौतम ने मां माया देवी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई। पुलिस ने माया देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी साजिश स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर शव के टुकड़े बरामद किए गए।हैरान कर देने वाली साजिशपूरी योजना बहादुरपुर वाले मकान में रची गई। देवेंद्र को घर बुलाकर अनिल यादव ने हत्या की, फिर धारदार हथियार से शव के टुकड़े किए गए। फिर बेलोरो गाड़ी से शव को 50 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंका गया। हाथ-पैर बगीचे में, सिर और धड़ कुएं में फेंका गया।मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी! सोमवार देर रात बहादुरपुर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और आरोपी अनिल यादव के बीच मुठभेड़ हुई। अनिल ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सतीश नामक आरोपी को भी मौके से पकड़ लिया गया।हत्या के पीछे सिर्फ एक वजह – अवैध संबंध! एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले में चारों आरोपी पकड़े जा चुके हैं। हत्या की मुख्य वजह माया देवी और अनिल यादव के बीच अवैध संबंध हैं। पति बाधा बन रहा था, इसलिए रास्ते से हटा दिया गया।बलिया थर्राया, रिश्तों पर फिर लगा सवालिया निशान! इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने बलिया को झकझोर कर रख दिया है। एक पत्नी, जो जीवनसंगिनी थी, वही प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की जान की दुश्मन बन गई। पुलिस ने कहा है कि चारों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य पुख्ता हैं और कोर्ट में जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया पुलिस ने ह्रदय विदारक हत्याकांड का खोला राज! - rsmediafusion.com

You cannot copy content of this page