• Home
  • Uncategorized
  • बर्ड फ्लू का अलर्ट: सारनाथ मिनी जू में हुई जांच, बरेली भेजा गया सैंपल; जानें- बचाव का अनोखा तरीका

बर्ड फ्लू का अलर्ट: सारनाथ मिनी जू में हुई जांच, बरेली भेजा गया सैंपल; जानें- बचाव का अनोखा तरीका

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)

लखनऊ। यूपी में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी है। चिड़ियाघर से लेकर पक्षी विहार और सामान्य लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बर्ड फ्लू को लेकर बैठक कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए है।

लखनऊ और गोरखपुर चिड़िया घर को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में पक्षियों और जानवरों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में सारनाथ स्थित मिनी जू में बर्ड फ्लू की जांच की गई और कई पक्षियों के सैंपल लेकर बरेली भेज दिया गया है।

पशु चिकित्सक डॉ. आर चौधरी ने बताया कि उन्होंने सभी पक्षी और जानवरों की उनके बाड़े में जांच की है। इसके साथ ही इस संक्रामक बीमारी को लेकर वन कर्मियों को बचाव के उपाय व सावधानी की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच के आधार पर बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं दिखाई दे रही है।

शहर में मुर्गी, बतख सहित अन्य पालन करने वालों को विशेष ध्यान देने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ ही जू में लोगों को बाड़े से दूर रखने के लिए जू प्रशासन को कहा गया है। पक्षियों से मनुष्य में पहुंचने पर यह बीमारी जानलेवा भी हो जाती है। इसके लिए पक्षियों का मांस खाने से बचें।

*कैसे करें बचाव*

– हाथों को बार-बार धोएं खाने से पहले या सार्वजनिक स्थान पर किसी भी चीज को छूने के बाद कम से कम 20 सेकंड तक अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं।

– खाना पकाने के लिए जगह साफ रखें। अपनी रसोई को साफ रखें। कच्चे चिकन और अन्य फूड्स के लिए अलग-अलग कटिंग बोर्ड और चाकू का इस्तेमाल करें।

– बीमार पक्षियों से दूर रहें बीमार या मरे पक्षियों को न छुएं। अगर कोई मृत पक्षी दिखे तो हेल्थ डिपार्टमेंट को बताएं।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

ब्लैक ड्रेस में इब्राहिम अली खान और राशा थडानी की जोड़ी ने मचाया कहर, साथ दिखे हाथों में हाथ डाले

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा…

ByByvrituverma05@gmail.com Jul 31, 2025

‘बिहार भगवान भरोसे…’ ट्रैक्टर के नाम पर निवास प्रमाण पत्र के आवेदन पर तेजस्वी यादव का हमला

पटना, बिहार:बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पहले कुत्ते ‘कुत्ता बाबू’ के…

ByByvrituverma05@gmail.com Jul 30, 2025

Laughter Chefs Season 2: एल्विश यादव और करण कुंद्रा बने विनर, मिडिल क्लास फैमिलीज़ के दिलों में बनाई खास जगह

दिल्ली, जुलाई 2025:टीवी की दुनिया में पिछले कुछ महीनों से “Laughter Chefs – Unlimited Entertainment” ने जबरदस्त धूम…

ByByvrituverma05@gmail.com Jul 29, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बर्ड फ्लू का अलर्ट: सारनाथ मिनी जू में हुई जांच, बरेली भेजा गया सैंपल; जानें

You cannot copy content of this page