• Home
  • Crime News
  • भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भाई को गोली मारकर दिनदहाड़े की गई निर्मल हत्या
Image

भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भाई को गोली मारकर दिनदहाड़े की गई निर्मल हत्या

रिपोर्ट विनय पाठक

चंदौली दिनांक 05/07/2025 को सुबह के वक्त समय करीब 9-10 बजे चंदौली जिले में थाना चकिया के सहदुल्लापुर बाजार में अचानक गोली की आवाज से हड़कम मच गया।


चंदौली जिला के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार मौर्या उर्फ डॉ. बंगाली के सगे छोटे भाई संतोष कुमार मौर्या उम्र लगभग 40 वर्ष के जय प्रकाश ने दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह ही संतोष कुमार मौर्या और जय प्रकाश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुआ था।

कुछ ही समय बाद, जय प्रकाश वापस आया रायफल लिए संतोष मौर्या की दुकान के पास पहुंचते ही उसने बिलकुल पास से फायर कर दिया। गोली सीधे छाती में लगी और संतोष वहीं गिर पड़ा। आरोपी वहां से भाग रहा था की मौके पर ही आस पास के लोगो ने उस आरोपी को मार पीट कर पुलिस के हवाले कर दिए।

घटना की खबर मिलते ही डॉ. बंगाली मोर्या तत्काल मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ अपने भाई को खुद उठाकर गाड़ी में डालकर चकिया के संयुक्त जिला अस्पताल लाए, परंतु डॉक्टरों ने संतोष मोर्या को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जुट गई। मौके पर विधायक चकिया कैलाश आचार्य‚ भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, कई मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, ग्रामवासी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भाई को गोली मारकर दिनदहाड़े की गई

You cannot copy content of this page