• Home
  • National news
  • भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद में भगवान श्री कृष्ण की धर्मपत्नी रुक्मणी का दावा दाखिल
Image

भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद में भगवान श्री कृष्ण की धर्मपत्नी रुक्मणी का दावा दाखिल

23 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडवोकेट रीना एन सिंह रखेंगी रुक्मणी का पक्ष

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)
प्रयागराज।श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में माता रुक्मिणी को पक्षकार बनाने के लिए गुरुग्राम की नीतू सिंह चौहान ने इंप्लीडमेंट एप्लीकेशन दाखिल की है। हाईकोर्ट में उन्होंने यह एप्लीकेशन कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर की याचिका में दाखिल की है। मामले में आज मई को सुनवाई होनी है। जिस पर बहस करने के लिए कौशल किशोर ठाकुर व नीतू सिंह चौहान की ओर से सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह मौजूद रहेगी श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह से जुड़ी अन्य याचिकाओं के साथ ही इसकी भी सुनवाई चल रही है। आज होने वाली सुनवाई से पहले एक नया मोड़ आ गया है। कौशल किशोर ठाकुर द्वारा दायर याचिका में गुरुग्राम के हरसरु निवासी नीतू सिंह चौहान ने इंप्लीडमेंट एप्लीकेशन दाखिल की है। यह एप्लीकेशन उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह और राणा प्रताप सिंह चंदेल, सौरभ सिंह के माध्यम से दाखिल की है।

एप्लीकेशन में उन्होंने बताया है कि भगवान श्री कृष्ण की
धर्मपत्नी माता रुक्मिणी जी हैं और उनके पुत्र वंश में आज भी जादोन, जड़ेजा, भाटी, क्षत्रिय और यदुवंश मौजूद हैं। कहा कि एक मां अपने बच्चों के कुलपिता के अस्तित्व को बचाने को लेकर प्रतिबद्ध होती है, साथ ही अपने पति के भी अधिकार और अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष करती है। इसलिए वह इस न्यायिक लड़ाई में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गर्भगृह को बचाने की लड़ाई में सक्रिय रूप से सहभागिता अपनी निकटतम मित्र के रूप में करती हैं। यह उनका उनका संविधा प्रदत्त अधिकार है। उन्होंने मांग की है कि क़ानूनी प्रक्रिया की हकदार कृष्ण की पत्नी रुक्मणि को बिना सुने कोई निर्णय न लिया जाए।इस मामले पर आज सुनवाई होनी है ।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद में भगवान श्री कृष्ण की

You cannot copy content of this page