• Home
  • National news
  • सीएम युवा योजना बनी आत्मनिर्भरता की सीढ़ी, लाभार्थी युवा बोले- थैंक्यू सीएम सर
Image

सीएम युवा योजना बनी आत्मनिर्भरता की सीढ़ी, लाभार्थी युवा बोले- थैंक्यू सीएम सर

योजना के लाभार्थियों ने सीएम योगी के प्रति जताया आभार, कहा – अब हम खुद भी आगे बढ़ रहे हैं और दूसरों को भी रोज़गार दे पा रहे हैं

एक सुर में बोले सभी लाभार्थी, सीएम योगी ने सिर्फ योजना को लांच ही नहीं किया बल्कि पूरी सफलता से इसे धरातल पर भी उतारा

लखनऊ, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई ‘सीएम युवा योजना’ आज उत्तर प्रदेश के युवाओं के सपनों को पंख दे रही है। सीएम युवा कॉन्क्लेव के दौरान योजना के पांच लाभार्थियों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे यह योजना उनके लिए सिर्फ एक आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की राह का मार्गदर्शन बनी। इन पांचों युवाओं ने सिर्फ अपनी सफलता की कहानी साझा नहीं की, बल्कि इस बात पर भी जोर दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना को सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रभावी कार्यान्वयन के जरिए इसे युवाओं के जीवन से जोड़ा है। इसके लिए सभी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद कहा।

कानपुर की प्रभनूर कौर: बेंगलुरू से सीखी ट्रेनिंग, अब केक्स की क्वीन
कानपुर निवासी प्रभनूर कौर एक प्रोफेशनल बेकरी चलाती हैं, जिसमें लग्ज़री और कस्टमाइज केक बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु से ट्रेनिंग लेने के बाद वे कुछ करना चाहती थीं, लेकिन संसाधनों की कमी आड़े आ रही थी। जब उन्हें जिला उद्योग कार्यालय से सीएम युवा योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने आवेदन किया और ₹4.25 लाख का लोन प्राप्त किया। इस सहायता से उन्होंने एक बेकरी स्टूडियो खोला और अब अपने साथ-साथ कई अन्य लोगों को भी रोज़गार दे रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सरकार ने ऐसा मंच दिया, जहां युवाओं को अपने सपने पूरे करने का अवसर मिल रहा है।”

लखनऊ के विजय पांडे: लकड़ी के खिलौनों से 16 जिलों में कारोबार
विजय पांडे लकड़ी के खिलौने बनाते हैं और अब उत्तर प्रदेश के 16 ज़िलों में उनकी सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास हुनर तो था, लेकिन पूंजी नहीं। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें सीएम युवा योजना के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर उन्होंने आवेदन किया। 15 से 20 दिनों के भीतर लोन स्वीकृत हुआ और अब वे 15 से ज्यादा लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। विजय कहते हैं, “मुख्यमंत्री जी ने न केवल यह योजना बनाई, बल्कि इसे धरातल पर भी पूरी प्रतिबद्धता से लागू किया।”

शशांक चौरसिया: फार्मा की नौकरी छोड़ शुरू किया क्रिएटिव स्टूडियो
लखनऊ के शशांक चौरसिया मूलतः फार्मासिस्ट हैं और बेंगलुरु में नौकरी करते थे, लेकिन उन्होंने खुद का कुछ शुरू करने का फैसला किया। सीएम युवा योजना के तहत उन्होंने एक स्टूडियो की शुरुआत की, जिसमें वेडिंग फोटोशूट और कॉमर्शियल शूट्स किए जाते हैं। आज वे खुद के लिए ही नहीं, अन्य युवाओं के लिए भी रोज़गार के अवसर बना रहे हैं। आज उनका टर्नओवर 4-5 लाख पहुंच गया है।

सीतापुर के अमरदीप सिंह: फिजियोथेरेपिस्ट से बन गए सेंटर ओनर
सीतापुर के अमरदीप
सिंह, जो कि एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं, पारिवारिक जिम्मेदारियों और आर्थिक स्थिति के चलते बाहर नहीं जा सके। एक मित्र के माध्यम से उन्हें सीएम युवा योजना की जानकारी मिली। लोन मिलने के बाद उन्होंने अपना रिकवरी सेंटर शुरू किया और अब 4-5 लोगों को रोज़गार दे पा रहे हैं। वे कहते हैं, “सीएम युवा योजना ने न केवल मुझे व्यवसाय शुरू करने का हौसला दिया, बल्कि मेरी ज़िंदगी की दिशा ही बदल दी

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन में उपस्थित बंदियों की समस्या का हो त्वरित समाधान

रिपोर्ट विनय पाठक* *चंदौली।* वाराणसी में प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशानुसार…

पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त पति को सकलडीहा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

रिपोर्ट विनय पाठक**चंदौली।* सकलडीहा में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के…

बिहार के नवगछिया में बाढ़ का कहर, रंगरा और गोपालपुर के गांव डूबे, जनजीवन ठप

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा और…

योगी सरकार की प्राथमिकता में अन्नदाता किसान

प्रदेश में किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध खरीफ सत्र-2024 की अपेक्षा 2025 में अब तक अधिक उर्वरक…

थायरॉइड की समस्या तेजी से बढ़ रही, जानें शुरुआती संकेत और घरेलू उपाय

आज के समय में थायरॉइड की समस्या तेजी से लोगों को प्रभावित कर रही है। भारत में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीएम युवा योजना बनी आत्मनिर्भरता की सीढ़ी, लाभार्थी युवा बोले- थैंक्यू सीएम सर

You cannot copy content of this page