• Home
  • National news
  • सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन,भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न
Image

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन,भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न

रिपोर्ट विनय पाठक

चंदौली। दिनांक 14 जुलाई 2025
केंद्रीय सहकारिता एवम नागरिक उड्डयन मंत्री मुरलीधर मोहोल की अध्यक्षता में अपेक्षित जनपद चंदौली में कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि अपेक्षित जनपदों में कुछ क्षेत्रों में, जिस क्षेत्र में जनपद पीछे हो उन क्षेत्रों भारत सरकार द्वारा विशेष पहल कर कार्य किया जाता है स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित करते हुए चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए ओपीडी में समय से चिकित्सक बैठकर मरीजों का बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि मरीजों का स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हेतु केंद्र एवं प्रदेश सरकार गंभीर है। सीएमएस को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से डिमांड करते रहे दवाइयां पर्याप्त हैं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मिशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों,स्मार्ट क्लास सहित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र अन्य पर चर्चा की गई।कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान बीमा का व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करे। उन्होंने कहा कि बहुत हर्ष का विषय है कि जनपद विभिन्न क्षेत्रों में बहुत तेजी से विकास करते हुये आगे बढ़ रहा है। उन्होंने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु विशेष बल देते हुवे कहा कि सभी विभागीय अधिकारी हर सम्भव प्रयास कर जनपद की महिलाओं को जागृत करते हुये हर विभागीय योजनाओं का लाभ देते हुये उनको आत्मनिर्भर बनाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनपद चन्दौली उत्तर प्रदेश विकसित जनपदों से कंप्टीशन नहीं करना बल्कि विश्व के सबसे विकसित जनपदों से भी बेहतर बनाना है जिसके लिए जिला प्रशासन के साथ केंद्र और राज्य सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग से कहा कि हमसे जो भी सहयोग चाहिए आप हमे अवगत करा दे हम पूरी तरह सहयोग के लिए तैयार है।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी द्वारा केंद्रीय मंत्री को भरोसा दिलाते हुवे बताया गया कि बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन करते हुवे और बेहतर कार्य करते हुवे जनपद को प्रगति दी जाएगी।


बैठक के उपरान्त जिला चिकित्सालय पंडित कमलापति त्रिपाठी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और जन औषधि केंद्र, डॉयलसिस सेंटर और वार्डो का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक एवम निरीक्षण के दौरान राज्य सभा सांसद साधना सिंह, विधायक चकिया कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय,
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन,भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल की

You cannot copy content of this page