• Home
  • Delhi News
  • वाह-रे- देश की राजधानी दिल्ली!न विधवा, न बेसहारा …पर फिर भी विधवा पेंशन?
Image

वाह-रे- देश की राजधानी दिल्ली!न विधवा, न बेसहारा …पर फिर भी विधवा पेंशन?

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)

दिल्ली में जीते जी मार दिया सुहाग:पति को कागज में मृत दिखाकर 60 हजार महिलाऐं ले रही थी विधवा पेंशन!

“जिंदा पति, विधवा बीवी और सरकार से पेंशन ये कैसा दिल्लगी वाला खेल चल रहा है दिल्ली में ?

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)
नई दिल्ली।देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी सिस्टम को ‘मात’ देने का जो खेल चला, उसकी पटकथा बॉलीवुड भी नहीं लिख सकता। सोचिए, पति घर में दाल-रोटी खा रहा है और बीवी सरकार से ‘विधवा पेंशन’ चबा रही है! हाल ही में किए गए एक सरकारी सर्वे में इस तरह की 60,000 मामले सामने आईं, जिन्होंने महिला कल्याण योजना को हिला कर रख दिया।

दिल्ली में विधवा पेंशन योजना में हुआ खुलासा सरकार के होश उड़ाने वाला है। एक सरकारी सर्वे ने पर्दा उठाया है उन महिलाओं पर, जो या तो विधवा नहीं हैं या जिनकी ज़िंदगी में ‘विधवा होने’ के बाद फिर से पति की एंट्री हो चुकी है — मगर सरकारी रिकॉर्ड में अब भी ‘बेचारी’ बनी पेंशन ले रहीं हैं। और ये कोई छोटी संख्या नहीं, पूरे 60,000 महिलाएं!

यह मामला महिला एवं बाल विकास विभाग के एक बड़े सर्वे के बाद सामने आया। नवंबर 2024 में पूरे दिल्ली के 11 राजस्व जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जब सच्चाई की थाली बजाई तो निकली नकली विधवाओं की बारात! कहीं पति जिंदा निकला, तो कहीं विधवा बनकर फिर ब्याही महिलाएं पेंशन का पैसा खा रही थीं।

सरकार की संकटग्रस्त महिला पेंशन योजना, जिसे 2007 में शुरू किया गया था, इसका उद्देश्य था उन महिलाओं को सहारा देना जो या तो विधवा हैं, तलाकशुदा हैं, छोड़ी गई हैं या जिनके पास कोई कमाई का साधन नहीं है। हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे खाते में दी जाती थी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ी रह सकें। इस योजना में अब तक 3.5 लाख महिलाएं रजिस्टर्ड थीं।

लेकिन जब हकीकत की परतें खुलीं तो चौंका देने वाला सच सामने आया — इनमें से लगभग 60,000 महिलाएं अपात्र थीं। कुछ महिलाएं तो पति के होते हुए भी सरकारी कागजों में खुद को विधवा बताकर वर्षों से हर महीने सरकार से ‘सहानुभूति भत्ता’ ले रही थीं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, “कुछ महिलाएं दोबारा शादी कर चुकी थीं, लेकिन उन्होंने पेंशन लेना बंद नहीं किया। हमनें अब ऐसे सभी फर्जी नामों को पेंशन सूची से हटा दिया है।” विभाग अब इस बात पर मंथन कर रहा है कि इन महिलाओं के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाए।

डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन ने बताया कि पेंशन योजना की शर्तें कितनी लचर थीं और कैसे लोग इसका फायदा उठा रहे थे। पात्रता के अनुसार महिला की सालाना आमदनी 1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और वह दिल्ली की निवासी होनी चाहिए कम से कम पांच वर्षों से। लेकिन जब फील्ड में जांच हुई तो न कोई सत्यापन, न कोई ईमानदारी।

अब सवाल उठता है – इतने सालों तक ये फर्जीवाड़ा कैसे चला? विभागीय तंत्र क्यों सोया रहा? और जो महिलाएं झूठे दस्तावेजों के आधार पर सरकार को चूना लगाती रहीं, क्या वे अब सिर्फ नाम हटाने से ही बच जाएंगी? सरकार को अब यह तय करना होगा कि क्या ये सिर्फ ‘भूल’ है या एक ‘आर्थिक अपराध’।

इस पूरे मामले ने दिल्ली की पेंशन व्यवस्था की पोल खोल दी है। यह खबर न सिर्फ व्यवस्था में भ्रष्टाचार का आईना दिखाती है, बल्कि यह भी बताती है कि समाज में कुछ लोग जरूरतमंदों के अधिकार छीनकर कैसे खुद को सुविधाएं दिलवा लेते हैं।

आखिर में सवाल यह है — सरकार कब जागेगी और झूठ की यह पेंशन कब बंद होगी? क्योंकि ज़रूरतमंद अब भी कतार में हैं, और जिंदा पतियों की ‘विधवाएँ’ अब तक मुस्कुरा रही हैं।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025
1 Comments Text
  • super win 777 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Yo, anyone else tried Super Win 777? I had a decent run last night. Site’s clean and the games are smooth. Worth a look if you’re hunting for a new spot! super win 777
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    दिल्ली में 60,000 फर्जी विधवा पेंशनधारक! बड़ा घोटाला उजागर

    You cannot copy content of this page