• Home
  • National news
  • रेलवे से विदाई का गरिमामय पल: 19 कर्मचारियों को डीआरएम विनीत श्रीवास्तव ने दी विदाई, समापक धनराशि का हुआ तत्काल भुगतान, सेवा मेडल और शुभकामनाओं के साथ सम्मानित
Image

रेलवे से विदाई का गरिमामय पल: 19 कर्मचारियों को डीआरएम विनीत श्रीवास्तव ने दी विदाई, समापक धनराशि का हुआ तत्काल भुगतान, सेवा मेडल और शुभकामनाओं के साथ सम्मानित

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)

वाराणसी मंडल के प्रेमचंद सभागार में 31 मई 2025 को एक भावुक लेकिन गरिमामय समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता और मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में रेलवे के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हो रहे 2 अधिकारियों और 17 कर्मचारियों को उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया। इस मौके पर डीआरएम श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि इन सभी रेलकर्मियों ने अपने कार्यकाल में तकनीकी बदलावों के साथ तालमेल बिठाते हुए बखूबी अपने दायित्वों को निभाया और कुम्भ जैसे आयोजन में भी उल्लेखनीय भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि अब ये सभी कर्मचारी अपने परिवार और समाज को समय देकर सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को निभाएं। डीआरएम ने इस बात पर गर्व जताया कि वाराणसी मंडल में सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त भुगतान सुनिश्चित किया जाता है, जो लेखा और कार्मिक विभाग के सामंजस्य और परिश्रम का परिणाम है।

समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा मेडल, आईडी कार्ड, पीपीओ और सेवा प्रमाणपत्र सौंपे गए। मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने सभी को माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें समझाया कि वे अपनी प्राप्त धनराशि का सोच-समझकर उपयोग करें और किसी बहकावे में आकर धोखाधड़ी का शिकार न हों। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं का समाधान मंडल हमेशा करता रहेगा।

सेवानिवृत्त होने वाले दो अधिकारियों में सहायक मंडल वित्त प्रबंधक संजय कुमार और सहायक मंडल नगर इंजीनियर अनिल कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।

वहीं कर्मचारियों में इन्द्रावती देवी (कार्यालय सहायक, वाराणसी), कुमार मिश्रा (मुख्य टिकट निरीक्षक, गोरखपुर पूर्व), संजय कुमार गुप्ता (वाणिज्य अधीक्षक, औड़िहार), अनिल कुमार मिश्रा (कांटा वाला, रेवती), संजय कुमार श्रीवास्तव (स्टेशन अधीक्षक, वाराणसी), अवदेश कुमार (स्टेशन मास्टर, पिपरीडीह), अरविन्द कुमार राय (स्टेशन अधीक्षक, प्रयागराज रामबाग), राज किशोर राम (स्टेशन अधीक्षक, छपरा कचहरी), बद्री मंडल (वरिष्ठ तकनीशियन, वाराणसी), जनार्धन प्रसाद सिंह (वरिष्ठ तकनीशियन, छपरा), अरविन्द शर्मा (वरिष्ठ सिग्नल मेंटेनेर, देवरिया सदर), कैदी सिंह (वरिष्ठ तकनीशियन गाड़ी प्रकाश, बनारस), ममता श्रीवास्तव (मुख्य कार्यालय अधीक्षक, वाराणसी), प्रीतम सिंह (वरिष्ठ तकनीशियन, वाराणसी सिटी), सुरेश सिंह, रामलाल यादव (ट्रैकमैन, सलेमपुर) और रामशंकर (ट्रैकमैन, वाराणसी) शामिल रहे। इस अवसर पर सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी दयाशंकर प्रसाद, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक अरविन्द पांडेय सहित लेखा एवं कार्मिक विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने मीडिया को इस आयोजन की जानकारी दी।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे से विदाई का गरिमामय पल: 19 कर्मचारियों को डीआरएम विनीत श्रीवास्तव ने दी

You cannot copy content of this page