• Home
  • National news
  • मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा
Image

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान पेज 5.0 के तहत एक अनोखी चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत भवन टेलमा जमालुद्दीनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं, आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आजीविका समूह की महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने साबित कर दिया कि अब महिलाएं जागरूकता की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। चौपाल की बागडोर महिला उप निरीक्षक किरण यादव, महिला आरक्षी रीना तिवारी, कांस्टेबल सर्वेश कुमार यादव और हेड कांस्टेबल सनील कुमार सरोज ने संभाली। पुलिस टीम ने बेहद सरल भाषा में महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकार और सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संकट की घड़ी में महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला सहायता 181, आपातकालीन सेवा 112, बच्चों के लिए 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 और साइबर अपराध की शिकायत हेतु 1930 नंबर महिलाओं के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकते हैं।

चौपाल में मौजूद महिलाओं को यह समझाया गया कि डरने के बजाय इन नंबरों का इस्तेमाल करें और अपनी आवाज़ को दबने न दें। इस बीच कई महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं तो पुलिस टीम ने धैर्यपूर्वक समाधान सुझाया और आश्वासन दिया कि पुलिस हर पल उनके साथ खड़ी है। महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और सुकून साफ झलक रहा था। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि महिलाएं केवल श्रोता नहीं बल्कि सहभागी बनीं। वे न सिर्फ सवाल पूछती रहीं बल्कि अपने अनुभवों से भी दूसरों को प्रेरित करती रहीं।

उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने मीडिया को बताया कि उभांव थाना पुलिस टीम मिशन शक्ति अभियान को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि महिला पुलिसकर्मी गांव-गांव जाकर चौपाल के जरिए संदेश फैला रही हैं ताकि महिलाएं हर परिस्थिति में सजग और सुरक्षित रहें। ग्रामीण महिलाओं ने कार्यक्रम की खुलकर सराहना की और कहा कि इस चौपाल ने उनके मन का डर कम कर दिया और उनमें आत्मबल जगाया। मिशन शक्ति का यह आयोजन न सिर्फ एक कार्यक्रम बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा के लिए एक नई सुबह की तरह महसूस हुआ।

Releated Posts

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन में उपस्थित बंदियों की समस्या का हो त्वरित समाधान

रिपोर्ट विनय पाठक* *चंदौली।* वाराणसी में प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशानुसार…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 20, 2025
4 Comments Text
  • htjiwyypuo says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    rkkzwwzsxpirdntzwofzymwdeddzkr
  • comebet88 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Alright guys, comebet88 is alright. I found there’s a fun selection of different games, and I won alright when playing! Give them a whirl here: comebet88
  • 12betapp says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Downloading the 12betapp was a smart move. The interface is really smooth and it’s so much faster to place bets. If you want to download the app use 12betapp link.
  • blumgi merge says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    It’s encouraging to see the Ubhawan police organizing these outreach programs like the one at Telma Jamaluddinpur to address women’s safety; I found some interesting related statistics on https://tinyfun.io/game/blumgi-merge that highlight the importance of these initiatives.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

    You cannot copy content of this page