• Home
  • Dharm
  • श्रावण मास के पहले सोमवार को जागेश्वर नाथ बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष
Image

श्रावण मास के पहले सोमवार को जागेश्वर नाथ बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष

रिपोर्ट विनय पाठक

चंदौली। श्रावण मास के पवित्र महीने की शुरुआत होते ही मंदिर में शिवभक्ती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पहले सोमवार पर चंदौली जिला के तहसील चकिया क्षेत्र स्थित ग्राम हेतिमपुर में प्रसिद्ध जागेश्वर नाथ बाबा मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह भोर से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के गगनभेदी जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, गंगाजल से अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, चावल और पुष्प अर्पित किए। लोगों ने व्रत रखकर विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। जागेश्वर नाथ बाबा मंदिर का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत प्राचीन है। मान्यता है कि यहां पूजा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रवण मास में विशेष रूप से इस मंदिर में भक्तों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है।


इस विशेष अवसर पर मंदिर प्रशासन द्वारा भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस बल तैनात किया गया और मंदिर के पुजारि और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी पूजा व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाई। महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित हर आयु वर्ग के श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान जागेश्वर नाथ बाबा के चरणों में नतमस्तक हुए।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025
2 Comments Text
  • 🔓 + 1.558242 BTC.NEXT - https://graph.org/Payout-from-Blockchaincom-06-26?hs=36759e05526b4e75646bffe77419b438& 🔓 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    174jbt
  • fun88 za says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Alright guys! Just checking out Fun88 za. Heard they’ve got some good odds on the footy this weekend. Might stick a tenner on! Have a look here fun88 za
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    श्रावण मास के पहले सोमवार को जागेश्वर नाथ बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजा 'हर-हर महादेव' का उद्घो

    You cannot copy content of this page