• Home
  • Uttar Pradesh News
  • जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन में उपस्थित बंदियों की समस्या का हो त्वरित समाधान
Image

जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन में उपस्थित बंदियों की समस्या का हो त्वरित समाधान

रिपोर्ट विनय पाठक* *चंदौली।*

वाराणसी में प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली विकास वर्मा द्वारा आज दिनांक 20.08.2025 को जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर सुरेश बहादुर सिंह, डिप्टी जेलर एवं जिला कारागार के कर्मचारी उपस्थित रहे। सचिव द्वारा जिला कारागार वाराणसी में आयोजित शिविर में उपस्थित बंदियों की समस्या सुनी और त्वरित समाधान किया एवं महिला एवं पुरुष बैरकों का निरीक्षण किया गया। जेल अस्पताल में बन्दियों के ईलाज तथा दवाईयों का भी निरीक्षण किया गया, सचिव द्वारा चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि बंदी मरीजों को समय पर दवा दी जाये, सचिव द्वारा पाकशाला में भोजन के गुणवत्ता व स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिये। जेल में निरूद्ध महिला बन्दियों की समस्याओं के बारे में भी जाना तथा उनके साथ रह रहें बच्चों के शिक्षा की भी जानकारी ली। साथ ही बंदियों को फ्री लीगल एडवाइजरी के बारे में जानकारियां दी, उन्होने जेलर को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराए। ताकि ऐसे लोगो को कानूनी सहायता दी जा सके।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025
3 Comments Text
  • dronreview.ru says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    VK
  • https://gumir-darya.kz/ says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Благодарю за качественный ответ, сам вчера штудировал подобное!!!
  • 9dgamelogin says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    9DGamelogin is the place to be! Quick logins and smooth gameplay. Been racking up wins already! Give it a shot by logging in here: 9dgamelogin
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन में

    You cannot copy content of this page