• Home
  • National news
  • केंद्रीय कारागार एवम जनपद कारागार वाराणसी का हुआ त्रैमासिक निरीक्षण
Image

केंद्रीय कारागार एवम जनपद कारागार वाराणसी का हुआ त्रैमासिक निरीक्षण

रिपोर्ट विनय पाठक

चंदौली। दिनांक 27.06.2025 को जनपद न्यायाधीश चन्दौली, जिलाधिकारी चन्दौली तथा पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा केन्द्रीय कारागार एवं जनपद कारागार वाराणसी जहां जनपद चन्दौली के अभियुक्त भी रखे जाते है, का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। जिसमें जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश द्वारा महिला एवं पुरूष बैरकों का निरीक्षण किया गया। जेल अस्पताल में बन्दियों के ईलाज तथा दवाईयों का भी निरीक्षण किया गया, न्यायाधीश द्वारा चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि बंदी मरीजों को समय पर दवा दी जाये, न्यायाधीश द्वारा पाकशाला में भोजन के गुणवत्ता व स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिये। जेल में निरूद्ध महिला बन्दियों की समस्याओं के बारे में भी जाना तथा उनके साथ रह रहें बच्चों के शिक्षा की भी जानकारी ली। साथ ही बंदियों को फ्री लीगल एडवाईजरी के बारे में जानकारियां दी, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल को निर्देशित किया कि जिन बंदियों की जमानत सक्षम न्यायालय से खारिज हो चुकी है उन बंदियों को चिन्हित करें तथा उनकी जमानत हेतु उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल करे, उन्होने जेलर को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराए। ताकि ऐसे लोगो को कानूनी सहायता दी जा सके।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केंद्रीय कारागार एवम जनपद कारागार वाराणसी का हुआ त्रैमासिक निरीक्षण

You cannot copy content of this page