• Home
  • National news
  • एडवोकेट रीना एन सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व!
Image

एडवोकेट रीना एन सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व!

रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह हैं संगठन के संरक्षक

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट यूके की सॉलीसीटर, क्षत्रिय समाज एवं सनातन धर्म के लिए सदैव समर्पित रहने वाली 128 वर्ष पुराने संगठन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (जिसकी स्थापना 1897 में महाराजा बलवंत सिंह आवागढ़ के द्वारा की गई थी) की राष्ट्रीय महासचिव रही हरियाणा की बेटी और बिहार के कछवाहा परिवार की बहू रीना एन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर ने महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने एक पत्र जारी कर बताया है कि रीना एन सिंह के समाज के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए संगठन की स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर क्षत्रिय समाज तथा देश के अन्य समाज एवं धार्मिक मामलों में उनके योगदान में देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। स्वर्गीय महारावल लक्ष्मण सिंह डूंगरपुर (राजस्थान),पूर्व केंद्रीय मंत्री महाराजा डॉक्टर दिग्विजय सिंह बाकानेर (गुजरात)इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

ज्ञात हो कि देश भर में दर्जन भर से अधिक एनजीओ से जुड़ी और राष्ट्रीय स्तर पर गाय को राष्ट्र जननी घोषित करवाने का अभियान चलाने वाली रीना एन सिंह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं, उन्होंने बिहार के बांका जनपद में कछवाहा राजवंश की कुलदेवी जमवाय माता के पहले मंदिर का निर्माण भी करवाया है।

इसके अलावा क्षत्रिय समाज के इतिहास विकृतिकरण के खिलाफ उनके कार्यालय ने अभियान छेड़ रखा है चाहे जयचंद को गद्दार कहे जाने वाला प्रकरण हो, चाहे रामजीलाल सुमन के द्वारा राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी हो, राणा पुंजा को भील बताना हो, जहां तक सनातन धर्म का विषय है इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि मथुरा विवाद, आगरा में औरंगजेब के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के विग्रह को मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबाना, काशी ज्ञानवापी प्रकरण हो या फिर सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार द्वारा संशोधित वक्फ कानून के समर्थन में याचिका करना हो, कश्मीरी पंडितों के मामले पर मुखर रहना हो या फिर दक्षिण भारत के तमाम मंदिरों के केस हों, कुल मिलाकर क्षत्रिय समाज और सनातन समाज के लिए रीना एन सिंह के कार्यालय के द्वारा 40 से अधिक संख्या में मुकदमे देश भर में लड़े लड़े जा रहे हैं।2000 से अधिक संख्या में सेना के लोगों की विधिक मदद करने वाली रीना एन सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक पुस्तक लिखी है वह नाथ संप्रदाय की विशेषज्ञ है।इसके अलावा उन्होंने गोरखनाथ मठ के आजादी की लड़ाई में योगदान, राम मंदिर में योगदान, महंत दिग्विजय नाथ ,महंत अवेद्यनाथ, योगी आदित्यनाथ और गोरखनाथ मठ के सामाजिक समरसता जैसे तमाम मुद्दों पर 300 से अधिक लेख लिखें हैं ।रीना एन सिंह के लेख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय और उनके पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए जाते रहते हैं।रीना एन सिंह को यह दायित्व दिये जाने पर क्षत्रिय समाज के लोगों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष मोहन राज, रानी महेंद्र कौर बस्सी महारानी बस्सी चित्तौड़गढ़ ने रीना एन सिंह को शुभकामना दी है।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एडवोकेट रीना एन सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महिला

You cannot copy content of this page