• Home
  • National news
  • रैली निकाल स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ
Image

रैली निकाल स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट विनय पाठक

चंदौली ग्रीष्म अवकाश के बाद दिनांक 1/07/2025 प्रथम दिन विद्यालय खुलने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चंदौली श्री सचिन कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को स्कूल भेजने की जागरूकता हेतु नगर क्षेत्र में रैली निकालकर शुभारंभ किया गया। रैली नगर पालिका कार्यालय से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सचिन कुमार द्वारा फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई रेलवे स्टेशन के सामने से वापस कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र पर संपन्न हुई। रैली में पूरे समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली और खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र द्वारा छात्रों और शिक्षकों के साथ-साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कि वह अपने बच्चों का प्रवेश विद्यालयों में करायें तथा उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। रैली का समापन छात्रों के जलपान के साथ संपन्न हुआ और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं शिक्षकों को उत्साहित किया गया कि अभिभावकों से निरंतर संवाद करके छात्रों की नियमित उपस्थिति सुरक्षित करें और नामांकन बढ़ाएं।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रैली निकाल स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ

You cannot copy content of this page