• Home
  • National news
  • स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाया सवाल!
Image

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाया सवाल!

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाया सवाल!

भगवान् श्रीराम नगरीअयोध्या पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक भी आतंकी नहीं मारा गया है। सरकार ने सभी की आंखों में धूल झोंकी है।

रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाया। कहा कि पाकिस्तान में एक भी आतंकवादी नहीं मारा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया तो बहुत खुशी हुई कि देर आए दुरुस्त आए। सोचा था कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों का खात्मा होगा। लेकिन, 24 घंटे के अंदर सब टांय-टांय फुस्स हो गया।

मौर्य ने आगे कहा कि बहनों का सम्मान करने की बजाय उनका अपमान किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर बहनों को धोखा दिया। ऐसी क्या बात थी कि 24 घंटे के अंदर बैकफुट पर आ गए। जबकि, एक भी आतंकवादी वहां पर घुसकर नहीं मारा गया। सारे आतंकवादियों का सफाया करने के बाद ही युद्ध बंद किया जाता।

विज्ञापन सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने बहनों की आंखों में धूल झोंका है। देशवासियों के भी आंखों में धूल झोंका। यही भाजपा का चाल और चरित्र और चेहरा है। उसको अब हम जनता के बीच में बेनकाब करने जा रहे हैं। वहीं, संविधान का सम्मान भी जरूरी है। यदि 400 का आंकड़ा पार हो गया होता तो आज संविधान बदल दिया गया होता।

वन नेशन-वन इलेक्शन क्यों?

उन्होंने आगे कहा कि मैं देश के साथ-साथ अयोध्यावासियों को बधाई देता हूं, जिन्होंने 400 का आंकड़ा ना पार कराते हुए भाजपा को बैसाखी पर खड़ा कर दिया। प्रधानमंत्री नारा देते हैं, वन नेशन-वन इलेक्शन। मैं कहता हूं वन नेशन-वन इलेक्शन क्यों? अगर आवश्यकता ही है तो सबसे पहले वन नेशन-वन एजुकेशन होना चाहिए। शिक्षा समान होनी चाहिए। ताकि गरीब, अमीर, गांव, शहर छोटे-बड़े सबके बेटी और बेटे अच्छी शिक्षा और समान शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाया सवाल!

You cannot copy content of this page