• Home
  • National news
  • मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

जी एम एकेडमी में मनाया गया मातृ दिवस

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)

सलेमपुर (देवरिया)। नगर के अग्रणी विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन तत्पश्चात् अनन्या, अनुराधा एवं वैदेही द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया गया।

कार्यक्रम के क्रम में कृष्णा, आयुष, राजवीर, अयान, नितिन, आकिब, विक्रम, कृष्णा, आदर्श, श्रेयांशी, आराध्या, सान्वी, संतोषी प्रियांशी, आर्या, अदिती, पूर्वी एवं श्रेयांशी द्वारा मां पर बहुत ही आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया तो शिवांश, शिवांग, कुमुद, प्रियांशी तथा शिवांश सिंह के कविता को भी वाहवाही मिली। चौथी कक्षा की स्तुति द्वारा देश में हो रहे युद्ध के बीच नागरिकों की जिम्मेदारी को बताया गया।

प्रधानाचार्य श्री द्विवेदी ने सभी बच्चों को माता-पिता और राष्ट्र के प्रति अनन्य प्रेम की भावना को बढ़ाने के साथ साथ इनकी सेवा तन मन धन से करने की सलाह देते हुए कहा कि मां के ऋण से हम कभी उऋण हो ही नहीं सकते परंतु उनकी सेवा पूर्ण मनोयोग से कर सकते हैं, उनके सपनों को पूरा करने इससे में यथासंभव प्रयास करें, जिससे उनको खुशी मिले।कार्यक्रम को श्वेता राज, शिवांगी, नम्रता, सरस्वती, अनामिका, रेनू, भारती, सरिता, मधु, अनुष्का, अंशु, अलका आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Various cultural programs organized on the eve of Mother's Day

You cannot copy content of this page