• Home
  • Chandauli News
  • बाढ़ के मद्देनजर चंदौली जनपद के जितने भी महत्वपूर्ण बांध है उस पर निगरानी बराबर रखी जा रही है , स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में – जिलाधिकारी
Image

बाढ़ के मद्देनजर चंदौली जनपद के जितने भी महत्वपूर्ण बांध है उस पर निगरानी बराबर रखी जा रही है , स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में – जिलाधिकारी

रिपोर्ट विनय पाठक

चंदौली बाढ़ के कारण संभावित बाढ़ क्षेत्रों में होने वाले समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी चंदौली चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद के कई बांधों का निरीक्षण किया गया। जिसके क्रम में सर्वप्रथम लतीफ शाह बांध का निरीक्षण किया गया ।
उन्होंने बताया कि जनपद के जितने भी महत्वपूर्ण बांध जैसे लतीफ शाह बांध, औरवा टांड बांध, मुसाखांड़ बांध , चंद्रप्रभा बांध है उस पर निगरानी बराबर रखी जा रही है और स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है इसके लिए पहले से ही सभी जगहों पर जाकर मौका मुआपना किया जा रहा है । बताया कि यदि 40 हजार क्यूसेक से ऊपर पानी छोड़ा जाता है तो बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है । चकिया शहाबगंज के कुछ गांव में बाढ़ की स्थिति यदि उत्पन्न होती है तो जिला प्रशासन ने पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली है । बताया कि जो भी बाढ़ से गांव प्रभावित होंगे उन क्षेत्रों में संबंधित अधिकारीगण गांव वालों से समन्वय स्थापित करेंगे तथा जितने भी नाव , नाविकों, गोताखोर , राहत सामग्री इत्यादि की आवश्यकता होगी उसकी पूर्ण तैयारी कर ली गई है जिससे जनपद में बाढ़ प्रभावित लोगों को कोई परेशानी का सामना करना ना पड़े । मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता मूसाखाड़ निर्देशित करते हुए कहा कि एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लें जिसमें जनपद के सिंचाई विभाग , पर्यटन विभाग , राजस्व विभाग , ग्राम जैसे कई विभागों एवं प्रधानों को जोड़ लें और आपसी तालमेल बनाकर समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें । उन्होंने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।


जिलाधिकारी ने औरवाटांड बांध का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के घोषणा के निर्देश के क्रम में आज नौगढ़ में बड़ी परियोजना का निर्माण करने एवं सरकार की महत्वपूर्णयोजना को पूर्ण करने के उद्देश्य से भूमि को अधिग्रहित करने के लिए उप जिलाधिकारी को जल्द से जल्द भूमि का अधिग्रहण करने का निर्देश दिया और कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से यहां की जनता को रोजगार मिल सके और जनपद का विकास हो सके ।
निरीक्षण के दौरान राजदरी देवदारी में बांध से पानी छोड़ने के बाद लोगों की सुरक्षा एवं पानी के बहाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी लिए और आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया ।


निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी नौगढ़ , सिंचाई विभाग सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन में उपस्थित बंदियों की समस्या का हो त्वरित समाधान

रिपोर्ट विनय पाठक* *चंदौली।* वाराणसी में प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशानुसार…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 20, 2025

पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त पति को सकलडीहा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

रिपोर्ट विनय पाठक**चंदौली।* सकलडीहा में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 20, 2025

बिहार के नवगछिया में बाढ़ का कहर, रंगरा और गोपालपुर के गांव डूबे, जनजीवन ठप

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा और…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 12, 2025

योगी सरकार की प्राथमिकता में अन्नदाता किसान

प्रदेश में किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध खरीफ सत्र-2024 की अपेक्षा 2025 में अब तक अधिक उर्वरक…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 12, 2025

थायरॉइड की समस्या तेजी से बढ़ रही, जानें शुरुआती संकेत और घरेलू उपाय

आज के समय में थायरॉइड की समस्या तेजी से लोगों को प्रभावित कर रही है। भारत में करीब…

ByByvrituverma05@gmail.com Aug 12, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाढ़ के मद्देनजर चंदौली जनपद के जितने भी महत्वपूर्ण बांध है उस पर

You cannot copy content of this page