• Home
  • Crime News
  • शराब की पेटियों के पीछे छिपा था जुर्म: पुलिस ने पीछा कर कंसा शिकंजा, वाहन से जब्त हुई 4.47 लाख की अवैध शराब, कुल कीमत 7.47 लाख
Image

शराब की पेटियों के पीछे छिपा था जुर्म: पुलिस ने पीछा कर कंसा शिकंजा, वाहन से जब्त हुई 4.47 लाख की अवैध शराब, कुल कीमत 7.47 लाख

(रीता पटेल संग कैमरामैन राजेश चौबे)

गुजरात के वलसाड जिले में पुलिस ने एक बड़े शराब तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पारडी के पारिया-वेलवागड” रोड पर पुलिस ने पीछा कर एक आइसर से 4.47 लाख रुपये की” अवैध शराब बरामद की, जबकि टेंपो समेत कुल जब्ती 7.47 लाख रुपये की रही।

मामला पारडी थाने के तहत आता है, जहां वलसाड एलसीबी की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान तुकवाड़ा हाईवे पर एक संदिग्ध टेंपो — नंबर GJ 15 Z 3621 — को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखते ही चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और वाहन को पारिया वेलवागड की ओर मोड़ दिया।

चालक डुमलाव फाटक के पास वाहन को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने जब टेंपो की तलाशी ली, तो उसमें प्लास्टिक के कट्टों की आड़ में शराब की 60 पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। बोतल संख्या 2736 दर्ज की गई, जिसकी कुल कीमत 4,47,264 रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा वाहन से 1,50,000 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं, जिसे अवैध कारोबार से अर्जित धन माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर ही टेंपो को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस तरह कुल जब्ती की रकम 7.47 लाख रुपये तक पहुंच गई है। फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और उसे वांछित घोषित कर दिया गया है।

पारडी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुजरात शराबबंदी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी।

गुजरात में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि अवैध तस्करी का नेटवर्क राज्य में सक्रिय है।

वलसाड एलसीबी की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब इस मामले की तह तक जाकर पुलिस उन चेहरों को बेनकाब करना चाहती है, जो इस धंधे के पीछे हैं। खबर गुजरात के वलसाड से रीता पटेल के साथ कैमरा मेन राजेश चौबे।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शराब की पेटियों के पीछे छिपा था जुर्म: पुलिस ने पीछा कर कंसा शिकंजा, वाहन से जब्त हुई 4.47 लाख की अवैध शराब, कुल कीमत 7

You cannot copy content of this page