• Home
  • Crime News
  • वाराणसी में महिला की हत्या: पति ने पीट-पीट कर उतारा माैत के घाट, छह दिन पहले हुई थी शादी; आरोपी अरेस्ट!

वाराणसी में महिला की हत्या: पति ने पीट-पीट कर उतारा माैत के घाट, छह दिन पहले हुई थी शादी; आरोपी अरेस्ट!

*(शीतल निर्भीक ब्यूरो)*

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चाैबेपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव में शुक्रवार की रात करीब एक बजे आरती पाल (26) जिसकी शादी बीते नाै मई को मंदिर से राजू पाल से हुई था। उसका मायका रतनूपुर, चंदवक (जौनपुर) है। वह कमरे में सोई हुई थी, तभी उसकी हत्या कर दी गई।

बताया गया है कि राजू पाल की यह तीसरी शादी थी। शादी के बाद पत्नी से आए दिन मारपीट भी होता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल मर्चरी भेजा। मौके पर एडिशनल एसपी नीतू, एसीपी सारनाथ भी मौके पर पहुंचे।

प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि हत्या उसी के पति ने ही की है। लाठी-डंडे से मारपीट कर मार डाला है। मृतका का पति गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपी राजू पाल के पिता स्व. कतवारू पाल ने अमौली गांव में 11 वर्ष पूर्व दो बीघे जमीन खरीदी थी। तभी से ये लोग खेत में टीन सेड डालकर यहां खेती बाड़ी के लिए रहने लगे।परिजनों में मचा कोहराम ।

यह मूल निवासी सिंहपुर सारनाथ का है। राजू पाल ने अपनी पत्नी को मारपीट के बाद घायल कर दिया। इसके बाद अपने घर वालों को फोन कर सूचना दी। घरवालों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जब जांच किया तो मालूम हुआ कि मृतिका का पति पतेरवां सारनाथ निवासी गोलू पटेल (15) जो इसकी बहन का प्रेमी था। उसे राजू पाल उसका भाई संतोष पाल, राहुल पाल के खिलाफ गोलू पटेल के पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

राजू की पहली शादी अदलहाट निवासी पूजा पाल के साथ हुई थी। एक वर्ष बाद पहली पत्नी को छोड़ दिया। दूसरी शादी गाजीपुर के लंका निवासी संध्या पाल के साथ हुई। 15 दिन बाद उसे भी छोड़ दिया।

इसके बाद तीसरी शादी बीते नाै मई को चोलापुर क्षेत्र के भैटौली दुर्गा माता मंदिर पर किया था। आरती पाल सुक्खू पाल निवासी रतनूपुर चंदवक जौनपुर की बेटी थी। घटना स्थल पर विधि-विज्ञान प्रयोगशाला की टीम, डॉग स्क्वायड भी पहुंची। पुलिस हत्यारोपी राजू पाल को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Releated Posts

मिशन शक्ति की गूंज: उभांव थाना पुलिसने महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

बिल्थरारोड (बलिया)। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत आधार देने के लिए मंगलवार को उभांव…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 30, 2025

सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला

नवरात्रि व्रत-पूजन का शुभ विधान: सही तिथि पारण समय बताकर भक्तों की शंका दूर की ज्योतिषाचार्य वैभव शुक्ला…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 29, 2025

जीएम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ.श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन

गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद…. (शीतल निर्भीक ब्यूरो)सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 27, 2025

प्राचीन कोट मां भगवती देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विनय पाठक चंदौली जिला सिकंदरपुर का प्राचीन नाम सैकड़ों वर्ष पूर्व दाशीपुर था चंदौली। चकिया दिनांक 22/09/2025…

ByByvrituverma05@gmail.com Sep 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वाराणसी में महिला की हत्या: पति ने पीट-पीट कर उतारा माैत के घाट,

You cannot copy content of this page